विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2022

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के इन 18 पुत्रों के नाम लेना माना जाता है शुभ

मां लक्ष्‍मी को धन-संपत्ति की देवी कहा जाता है, जिनकी उपासना से जीवन में सुख-सौभाग्‍य का आगमन होता है. आज के दिन धन और यश की देवी मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन और व्रत किया जाता है. देवी की पूजा के समय उनके 18 पुत्रों का नाम लेना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं मां लक्ष्मी के पुत्रों के नाम.

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के इन 18 पुत्रों के नाम लेना माना जाता है शुभ
शुक्रवार को जपें मां लक्ष्‍मी के 18 पुत्रों के नाम
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है. वहीं शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है, आज के दिन धन और यश की देवी मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन और व्रत किया जाता है. कहते हैं मां लक्ष्‍मी (Maa Lakshmi) धन-संपत्ति की देवी हैं, जो जीवन में सुख-सौभाग्‍य को बनाएं रखती हैं. धर्मग्रंथों में धन समृद्धि की देवी लक्ष्मी को बताया गया है. माता लक्ष्मी को भगवान श्री हरि विष्णु की पत्नी और आदिशक्ति भी कहा जाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि माता लक्ष्मी का पवित्र तन-मन से पूजन और व्रत करने से सौभाग्‍य की प्राप्ति होती है. देवी की पूजा के समय उनके 18 पुत्रों का नाम लेना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं मां लक्ष्मी के पुत्रों के नाम.

vf5v2tp

ऋग्वेद में लक्ष्मी पुत्रों के नाम

ऋग्वेद में लक्ष्मी जी के 4 पुत्रों का नाम इस श्लोक में आया है.

आनंद: कर्दम: श्रीदश्चिकलीत इति विश्रुता

ऋषय: श्रिय: पुत्राश्व मयि श्रीर्देवी देवता

u64npdp

मां लक्ष्‍मी के 18 पुत्रों के नाम

ॐ देवसखाय नम:

ॐ चिक्लीताय नम:

ॐ आनन्दाय नम:

ॐ कर्दमाय नम:

ॐ श्रीप्रदाय नम:

ॐ जातवेदाय नम:

ofsd3n1g

ॐ अनुरागाय नम:

ॐ सम्वादाय नम:

ॐ विजयाय नम:

ॐ वल्लभाय नम:

ॐ मदाय नम:

ॐ हर्षाय नम:

nhj046t

ॐ बलाय नम:

ॐ तेजसे नम:

ॐ दमकाय नम:

ॐ सलिलाय नम:

ॐ गुग्गुलाय नम:

ॐ कुरूण्टकाय नम:

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mata Lakshmi, Mahalaxmi Puja Vidhi, Lakshmi Ganesh Puja, Maa Lakshmi Puja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com