Chaitra Purnima 2026: हिन्दू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगा. ऐसे में चैत्र पूर्णिमा 1 और 2 अप्रैल दोनों दिन मनाई जाएगी. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा पर स्नान और दान करना बेहद फलदायी होता है. साथ ही इस दिन कुछ आसान उपाय कर आप घर की आर्थिक तंगी से भी छुटकारा पा सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 3 आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें चैत्र पूर्णिमा पर कर आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. आइए जानते हैं...
यह भी पढ़ें: April 2026 Vrat Tyohar: अप्रैल महीने में पड़ेंगे ये बड़े व्रत और त्योहार, यहां देखें लिस्ट
1. तुलसी की करें पूजा
चैत्र पूर्णिमा की शाम को तुलसी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में श्री हरि और मां लक्ष्मी का वास होता है. ऐसे में तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा सदैव बनाए रखती हैं. साथ ही इस उपाय से घर की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है.

2. घर की रसोई घर में जलाएं दीपक
चैत्र पूर्णिमा के मौके पर घर की रसोई में दीपक जलाना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है. ऐसे में चैत्र पूर्णिमा के दिन रसोई घर में दीपक जलाने से मां अन्नपूर्णा विशेष कृपा बनाई रखती हैं. साथ ही इस उपाय से घर में कभी भी धन-अन्न की कमी नहीं होती और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
3. घर के मेन गेट पर जलाएं दीपक
चैत्र पूर्णिमा पर घर के मेन गेट पर दीपक जलाना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी अपनी कृपा बनाए रखती हैं और घर में कभी भी आर्थिक तंगी जैसी स्थिति नहीं बनती है. साथ ही ऐसा करने से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती और सकारात्मकता बनी रहती है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं