विज्ञापन

April 2026 Vrat Tyohar: अप्रैल महीने में पड़ेंगे ये बड़े व्रत और त्योहार, यहां देखें लिस्ट

Vrat Tyohar April 2026: अप्रैल 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस महीने की शुरुआत ही पवित्र पर्वों से हो रही है और अंत तक लगातार धार्मिक उत्सवों की श्रृंखला बनी रहेगी.

April 2026 Vrat Tyohar: अप्रैल महीने में पड़ेंगे ये बड़े व्रत और त्योहार, यहां देखें लिस्ट
अप्रैल महीने में पड़ेंगे ये बड़े व्रत और त्योहार

Vrat Tyohar April 2026: अप्रैल 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस पूरे महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं, जो भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का विशेष अवसर लेकर आएंगे. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस महीने की शुरुआत ही पवित्र पर्वों से हो रही है और अंत तक लगातार धार्मिक उत्सवों की श्रृंखला बनी रहेगी. इस महीने हनुमान जी की जयंती, अक्षय तृतीया जैसे शुभ दिन और कई प्रमुख व्रत रखे जाएंगे. सिर्फ व्रत-त्योहार ही नहीं, बल्कि अप्रैल महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वाला है, जिसका असर लोगों के जीवन पर पड़ सकता है. ऐसे में यह महीना पूजा, साधना और आध्यात्मिक उन्नति के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. यहां देखें अप्रैल महीने में पड़ने वाले सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की लिस्ट- 

तिथिव्रत-त्योहार
गुरुवार, 2 अप्रैलहनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
शुक्रवार, 3 अप्रैलवैशाख माह का आरंभ
रविवार, 5 अप्रैलविकट संकष्टी चतुर्थी
गुरुवार, 9 अप्रैलमासिक कृष्ण जन्माष्टमी
शुक्रवार, 10 अप्रैलकालाष्टमी
सोमवार, 13 अप्रैलवरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
मंगलवार, 14 अप्रैलमेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी, बैशाखी
बुधवार, 15 अप्रैलकुब्जिका जयंती, विषु कानी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
शुक्रवार, 17 अप्रैलवैशाख अमावस्या
शनिवार, 18 अप्रैलपराशर ऋषि जयंती
रविवार, 19 अप्रैलअक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस
सोमवार, 20 अप्रैलमातंगी जयंती, रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
मंगलवार, 21 अप्रैलशंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
बुधवार, 22 अप्रैलरामानुज जयंती, स्कंद षष्ठी
गुरुवार, 23 अप्रैलगंगा सप्तमी
शुक्रवार, 24 अप्रैलबगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
शनिवार, 25 अप्रैलसीता नवमी
सोमवार, 27 अप्रैलमोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती, त्रिशूर पूरम

मंगलवार, 28 अप्रैल

गुरुवार, 30 अप्रैल

प्रदोष व्रत (भौम), परशुराम द्वादशी

नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती

तिथिग्रह गोचर
2 अप्रैलमंगल का मीन राशि में गोचर
11 अप्रैलबुध का मीन राशि में गोचर
14 अप्रैलसूर्य का मेष राशि में गोचर
19 अप्रैलवृषभ राशि में गोचर
12 अप्रैलमीन राशि में शनि उदयवान
30 अप्रैलबुध का मेष राशि में गोचर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com