Chaitra Navratri 2025: आदि शक्ति मां दुर्गा की अराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो गया है. भक्तों ने मां की पूजा अर्चना के लिए अपने घरों में कलश स्थापना कर ली है. मां की पूजा के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी जोरों पर है. हर शहर में बाजार में पूजा सामग्री (Navratri Ke Liy Bazar) खरीदने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं. शहरों में बाजार में हर तरफ पूजा सामग्री की दुकाने सज गई हैं और दुकानों गोटे से सजी चुनरी से लेकर चूड़ी, बिंदी आदि खरीदने वालों की भीड़ लगी है. पूजा सामग्री के साथ साथ फूलों और सजावट के सामान की ब्रिकी भी तेज हो गई है. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्र की पूजा के लिए क्या खरीदना चाहिए और पूजा के जरूरी सामान (Navratri Ki Puja Ke Saman ) की पूरी लिस्ट.
कांजी या छाछ किसे पीने से होगी आंतों की सफाई? गट हेल्थ के लिए यह Fermented Drink है बेहतर
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चैत्र नवरात्र की पूजा के लिए सामानों की खरीदारी जोरों पर (What should be bought for Chaitra Navratri Puja)
चैत्र नवरात्र में मां भवानी की पूजा के लिए भक्त पूजा के सामान खरीदते नजर आ रहे हैं. उन्हें इस पूजा के लिए कलश से लेकर नारियल और चुनरी की मांग सबसे ज्यादा देखी जाती है. पूजा के लिए अगरबत्ती, कलावा, कपूर, हल्दी, पंचमेवा जैसी चीजे लोग खरीदते नजर आते हैं.
श्रृंगार के सामान
नवरात्रि की पूजा के लिए श्रृंगार के सामान जैसे चुनरी, बिंदी, चूड़ी, सिंदूर आदि की भी खरीदारी जम कर होती है. माता की पूजा में श्रृंगार की सामग्री चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. भक्त देवी मां की पूजा में उन्हें श्रृंगार की सामग्री जरूर चढ़ाते हैं. बाजार में तरह तरह की गोटे किनारी से सजी चुनरी काफी बिक रहे हैं. खासकर लाल रंग की चुनरी की मांग सबसे ज्यादा होती है. हालांकि बाजार में गुलाबी और पीली चुनरी भी सजे नजर आ रही हैं.

सजावट के सामान और फूलों की ब्रिकी
नवरात्र की पूजा के लिए सजावट के सामान और फूलों की भी ब्रिकी जमकर हो रही है. भक्त माता के दरबार को तरह तरह से सजाना पसंद करते हैं और इसके लिए लाइट और फूलों का उपयोग करते हैं. हर दिन मां की पूजा के लिए फूलों की भी जरूरत होती है.
सजे हैं बाजार
नवरात्र के कारण बाजार में काफी रौनक देखने को मिल रही है. तरह तरह की पूजा सामग्री से भरे बाजार लाइटों से जगमगा रहे हैं और शाम को उनकी रौनक देखने लायक रहती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं