विज्ञापन

Amavasya 2026 Upay: 19 मार्च की रात चुपचाप यहां रख दें फिटकरी का 1 टुकड़ा, यह उपाय बदल देगा किस्मत!

Amavasya upay : 19 मार्च 2026 को पड़ने वाली चैत्र अमावस्या पर फिटकरी के कुछ आसान उपाय करने की मान्यता है. कहा जाता है कि इससे धन, करियर और जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं.

Amavasya 2026 Upay: 19 मार्च की रात चुपचाप यहां रख दें फिटकरी का 1 टुकड़ा,  यह उपाय बदल देगा किस्मत!
अमावस्‍या पर जरूर करें फ‍िटकरी का यह उपाय.

Amavasya upay alum : कई बार ऐसा होता है कि इंसान खूब मेहनत करता है, लेकिन मेहनत के मुताबिक फल नहीं मिलता. पैसा आता भी है तो टिकता नहीं और धीरे-धीरे हाथ से निकल जाता है. कई लोगों को लगता है कि जैसे किस्मत उनका साथ ही नहीं दे रही. अगर आपको भी कुछ ऐसा ही महसूस हो रहा है, तो 19 मार्च को पड़ने वाली चैत्र अमावस्या आपके लिए खास मौका बन सकती है. ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि इस दिन कुछ छोटे-छोटे उपाय करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. खासकर फिटकरी से जुड़े कुछ आसान टोटके ऐसे हैं, जिन्हें करने से धन, करियर और मानसिक शांति से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है.

Meen Sankranti 2026: मीन संक्रांति पर भक्‍त करें यह कार्य, सूर्य देवता का म‍िलेगा आशीर्वाद

खाली तिजोरी भरने का लाल पोटली उपाय

अक्सर लोग कहते हैं कि कमाई तो अच्छी है, लेकिन बचत बिल्कुल नहीं हो पाती. पैसा आता है और तुरंत खर्च हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो चैत्र अमावस्या के दिन एक छोटा सा उपाय किया जा सकता है. सुबह स्नान करने के बाद फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे साफ लाल कपड़े में बांधकर छोटी पोटली बना लें. अब इस पोटली को अपनी तिजोरी या उस जगह रख दें जहां आप पैसे रखते हैं. मान्यता है कि इससे फिजूल खर्च कम होता है और घर में धन टिकने लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कर्ज और ग्रहों की परेशानी से राहत का उपाय

कभी-कभी आर्थिक परेशानी के साथ ग्रहों की स्थिति भी इंसान को परेशान करती है. खासकर राहु और शनि की दशा होने पर मानसिक तनाव बढ़ जाता है. ऐसे में चैत्र अमावस्या के दिन फिटकरी वाला स्नान करना फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए नहाने की बाल्टी में थोड़ा सा फिटकरी पाउडर डाल दें और उसी पानी से स्नान करें. मान्यता है कि इससे शरीर और मन की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. साथ ही व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं.

नौकरी और इंटरव्यू में सफलता का उपाय

जो युवा नौकरी की तलाश में हैं या किसी इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी फिटकरी का एक आसान उपाय बताया जाता है. जब भी आप किसी इंटरव्यू या महत्वपूर्ण काम के लिए घर से निकलें तो अपनी जेब या पर्स में फिटकरी का छोटा टुकड़ा रख लें. कहा जाता है कि इससे आसपास की नकारात्मकता कम होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है. जब आत्मविश्वास मजबूत होता है तो सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com