Cancer Horoscope Today 24 September 2026, Kark Rashi ka Rashifal: आज कुछ अचानक घटित हो सकता है. अच्छा या बुरा जो भी होगा अचानक होगा. वाहन चलाते समय या अग्नि सम्बंधित काम करते समय आज विशेष सावदानी बरतें. कोई ऐसा मामला अचानक सामने आ सकता है जो पिछले कई दिनों से दबा हुआ था. किसी पुराने मामले की परत दोबारा खुल सकती है और उसका समाधान करने के लिए धैर्य की जरूरत पड़ेगी. रिसर्च, पुरातत्व विभाग और मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा.
व्यावसायिक क्षेत्र में किसी योजना का परिणाम उम्मीद के अनुसार तुरंत न मिलने पर निराश न हों. खासकर साझेदारी, निवेश या उधार से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखें. कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है या फिर कोई पॉलिसी मैच्योर होने पर उसका लाभ मिल सकता है.
कार्यस्थल पर अपने हिस्से के काम को प्रमाण सहित व्यवस्थित रखना आज विशेष रूप से उपयोगी रहेगा. आर्थिक मामलों में अचानक खर्च की संभावना है. घर की कोई वस्तु खराब होने, तकनीकी उपकरण में समस्या आने या पहले से भूले हुए भुगतान की जरूरत पड़ सकती है. इस कारण आज गैरजरूरी खरीदारी रोकना समझदारी होगी. किसी को बड़ी रकम उधार देने से पहले उसकी वापसी की स्पष्ट योजना जरूर बनाएं.
भावनात्मक स्तर पर पुरानी बात मन को विचलित कर सकती है. हर बात का उत्तर उसी समय देना जरूरी नहीं है.
परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर संदेह पैदा हो तो निष्कर्ष निकालने से पहले सीधे बातचीत करें. निजी बातों को हर व्यक्ति के साथ साझा न करना आज आपके हित में रहेगा.
उपाय: शाम को शिव मंदिर में जल चढ़ाकर महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल और सरसों के तेल का दान करें.
शुभ रंग: सफेद और सिल्वर.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं