Cancer Horoscope Today 17 September 2026, Kark Rashi ka Rashifal: आज वृश्चिक राशि का चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में रहेगा. पांचवां भाव बुद्धि, निर्णय क्षमता, रचनात्मकता, प्रेम, संतान और अपनी प्रतिभा को सामने लाने से संबंधित है. इसलिए आज मन किसी नए विचार या अपनी पसंद के काम की ओर खिंच सकता है. लंबे समय से रुकी किसी रचनात्मक योजना को दोबारा शुरू करने की प्रेरणा मिल सकती है.
आज मन मौजमस्ती वाला रहेगा. कहीं घूमने या शापिंग की योजना बना सकते हैं. कामकाज में अपनी समझ और कल्पनाशीलता का इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा. किसी समस्या का समाधान सामान्य तरीके से न निकल रहा हो तो अलग दृष्टिकोण अपनाना लाभ दे सकता है.
चंद्रमा की दृष्टि आपके ग्यारहवें भाव पर पड़ रही है. इससे लाभ, आय, मित्रों, नेटवर्क और भविष्य की योजनाओं से जुड़े विषय सक्रिय रहेंगे. किसी संपर्क के माध्यम से अवसर मिल सकता है या किसी पुराने परिचित से ऐसी बातचीत हो सकती है जो आगे चलकर उपयोगी साबित हो.
आर्थिक मामलों में कोई नया अवसर मिल सकता है. मगर पैसा हाथ में आने और वास्तविक लाभ होने के बीच अंतर रह सकता है. किसी निवेश या साझे लाभ की योजना में आंकड़े देखे बिना निर्णय न लें. यदि कोई व्यक्ति बहुत जल्दी बड़ा फायदा मिलने का भरोसा दे रहा है तो अतिरिक्त सावधानी बरतें. आज लालच से ज्यादा जरूरी अपनी आर्थिक सीमा को समझना होगा.
प्रेम संबंधों में भावनाएं गहरी हो सकती हैं. सामने वाले के व्यवहार में मामूली बदलाव भी आपको ज्यादा महसूस हो सकता है. मित्रों और परिचितों का प्रभाव बढ़ सकता है. किसी समूह या सामाजिक संपर्क में आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा,, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लेकिन निजी योजनाओं की पूरी जानकारी हर व्यक्ति को देना जरूरी नहीं. कोई मित्र सलाह दे तो उसे सुनें, पर अंतिम फैसला अपनी परिस्थिति देखकर ही करें.
उपाय: सुबह गणेशजी को पांच दूर्वा अर्पित करके ॐ गं गणपतये नमः का 108 बार जाप करें.
शुभ रंग: चांदी जैसा सफेद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं