विज्ञापन

खर्राटों को तुरंत कैसे रोकें? खर्राटे रोकने के लिए कौन सी जड़ी-बूटी अच्छी है? जानिए यहां

सोते समय खर्राटे आने लगें तो ये न सिर्फ नींद की क्वालिटी को प्रभावित करते हैं, बल्कि साथ सोने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है. समय रहते इनका सही उपाय जानना बहुत ज्यादा जरूरी होता है.

खर्राटों को तुरंत कैसे रोकें? खर्राटे रोकने के लिए कौन सी जड़ी-बूटी अच्छी है? जानिए यहां
खर्राटों से कैसे छुटकारा पाएं?
Photo Credit: NDTV

शरीर और दिमाग को आराम देने के लिए नींद लेना काफी बेहतर तरीका माना जाता है. लेकिन अगर सोते समय खर्राटे आने लगें तो ये न सिर्फ नींद की क्वालिटी को प्रभावित करते हैं, बल्कि साथ सोने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है. कई बार लोग खर्राटों को आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पीछे नाक बंद होना, थकान, मोटापा और सोने का गलत तरीके जैसे कई कारण हो सकते हैं. ऐसे में समय रहते इनका सही उपाय समझना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं सोते समय खर्राटे क्यों आते हैं और इन्हें कम करने के लिए कौन सी जड़ी-बूटी फायदेमंद हो सकती है.

खर्राटे रोकने के लिए कौन सी जड़ी-बूटी अच्छी है?

खर्राटे रोकने के लिए आपको ज्यादा मेहंदी दवा लेने की जरूरत नहीं है. इसके लिए कुछ नेचुरल जड़ी-बूटियां ही काफी फायदेमंद मानी जाती है. 

1. हल्दी

खर्राटों को रोकने के लिए आप सोने से पहले हल्दी वाला दूध पी सकते हैं. दरअसल, हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो नाक और गले के रास्तों में होने वाली सूजन को कम करते हैं और सांस का आना-जाना आसान होता है. इससे खर्राटे कम होने में मदद मिलती है.

Add image caption here

Add image caption here

2. पुदीना

सोने से पहले पुदीने की चाय पीना खर्राटे रोकने के लिए मददगार मानी जाती है. इससे गले और नाक की सूजन कम होती है. इसके अलावा आप पानी में पुदीने का तेल डालकर गरारे भी कर सकते हैं.

3. अश्वगंधा

अश्वगंधा के सेवन से तनाव कम होता है और नींद की क्वालिटी बेहतर होती है. ऐसे में स्ट्रेस-चिंता कम होने से खर्राटे भी कम होने लगते हैं.

खर्राटे बंद करने के लिए कौन सी मशीन है?

अगर आप खर्राटों की समस्या से काफी ज्यादा परेशान हैं, तो कुछ मेडिकल डिवाइस भी राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए CPAP (Continuous Positive Airway Pressure) मशीन और नेजल स्ट्रिप्स का इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल, CPAP मशीन सोते समय सांस की नली को खुला रखने में मदद करती है, जबकि नेजल स्ट्रिप्स नाक के रास्ते में होने वाली रुकावट को कम कर सांस लेना आसान बनाती हैं. इन दोनों चीजों को आप आसानी से बाजार और ऑनलाइन खरीद सकते हैं.

सोते समय खर्राटे आने के क्या कारण हैं?

नींद के दौरान खर्राटे आने के कई कारण हो सकते हैं. इसमें पहला कारण स्लीपिंग पॉजिशन मानी जाती है. दरअसल, पीठ के बल सोने से खर्राटे बढ़ सकते हैं, क्योंकि ये आपकी जीभ और तालू को आपके गले के पीछे तक सिकुड़ने देता है और सांस लेने के लिए कम जगह मिलती है. इसके अलावा मोटापा भी खर्राटे का कारण माना जाता है. दरअसल, ज्यादा वजन के कारण गर्दन के एरिया में फैटी टिश्यू जमा हो सकता है, जो सांस लेने वाले मार्ग में रुकावट हो सकती है और खर्राटों का कारण बन सकता है.

व्यक्ति सोते समय खर्राटे क्यों लेता है?

कई बार सोने से पहले शराब या कुछ दवाओं का सेवन भी खर्राटों का कारण बन सकता है. दरअसल, शराब और दवाओं से गले की मसल्स काफी ढीली हो सकती है, जिससे खर्राटे आने की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा अगर एलर्जी, सर्दी या साइनस के कारण भी व्यक्ति को खर्राटे आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घर बनवाते समय column का साइज कितना रखें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

यह भी पढ़ें: काले कपड़े धोने का सही तरीका क्या है? इस तरह धोने से कभी नहीं पड़ेंगे सफेद धब्बे, हमेशा दिखेंगे नए जैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snoring
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com