Cancer Horoscope Today 16 September 2026, Kark Rashi ka Rashifal:आज कर्क राशि वालों का ध्यान दिन के आरंभ में घर और निजी परिस्थितियों पर अधिक रहेगा. सुबह 10:50 बजे तक चंद्रमा चतुर्थ भाव में होने से घरेलू व्यवस्था, संपत्ति या अपने आराम से जुड़े विषय सामने आ सकते हैं. घर में किसी वस्तु की मरम्मत या बदलाव कराने का निर्णय ले सकते हैं. मां के साथ अच्छा बिताएंगे.
आज आपकी संवेदनशीलता, भावुकता सामान्य से अधिक हो सकती है. किसी बात का वास्तविक अर्थ जाने बिना उसे व्यक्तिगत टिप्पणी समझ लेना तनाव बढ़ा सकता है. घर या संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय लेना हो तो केवल भावनात्मक लगाव को आधार न बनाएं. कीमत, दस्तावेज और भविष्य के खर्चों को भी ध्यान में रखें. वाहन संबंधी काम में भी कागजात और भुगतान की स्थिति जांच अवश्य कर लें.
सुबह 10:50 बजे के बाद चंद्रमा पंचम भाव में प्रवेश करेंगे. जिससे मन के बजाय आप बुद्धि से अधिक काम लेंगे. रचनात्मक कार्य, संगीत, लेखन या किसी पसंदीदा गतिविधि के लिए समय निकालना आपको मानसिक रूप से तरोताजा रखेगा. दोपहर बाद कहीं घूमने या शॉपिंग की योजना बन सकती है. यदि कोई बच्चा पढ़ाई या भविष्य को लेकर दबाव महसूस कर रहा है तो उसे केवल परिणाम के लिए प्रेरित करने के बजाय उसकी वास्तविक परेशानी समझें. भावनात्मक समर्थन आज अधिक प्रभावी रहेगा.
कार्यक्षेत्र में दोपहर बाद कोई ऐसा विचार सामने आ सकता है जिसे आगे चलकर उपयोगी योजना में बदला जा सके. पहले छोटा प्रयोग करें और परिणाम देखकर आगे बढ़ें.
आर्थिक रूप से मनोरंजन, शौक या घर की सजावट पर खर्च करने का मन हो सकता है. बजट की सीमा तय करके चलेंगे तो बाद में पछतावा नहीं होगा.
स्वास्थ्य में मानसिक थकान से बचने के लिए कुछ समय अपनी पसंद के शांत काम में लगाना अच्छा रहेगा.
उपाय: सुबह ॐ सोमाय नमः मंत्र का 108 बार जाप कर शिवलिंग पर जल अर्पित करें. शाम को घर के पूजा स्थान पर कपूर जलाकर ॐ दुं दुर्गायै नमः का 51 बार जाप करें.
शुभ रंग: मोती सफेद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं