विज्ञापन

बच्चों को बुरी आदतों से बचाना है तो डांटें नहीं, पेरेंट्स को खुद अपनानी होंगी ये 5 आदतें

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे अच्छी आदतें सीखें और एक अच्छी जिंदगी जिएं, तो आपको खुद अपनी कुछ आदतों पर ध्यान देना होगा.

बच्चों को बुरी आदतों से बचाना है तो डांटें नहीं, पेरेंट्स को खुद अपनानी होंगी ये 5 आदतें
पेरेंटिंग टिप्स
file photo

बच्चे जो कुछ भी सीखते हैं वह अपने माता-पिता से सीखते हैं. माता-पिता ही बच्चे के पहले गुरु होते हैं. बच्चों को सही और गलत का फर्क सिखाने के लिए सिर्फ नियम बनाना या डांटना ही काफी नहीं होता. बच्चे अपने माता-पिता की बातों से कम और उनके व्यवहार से ज्यादा सीखते हैं. वे जैसा देखते हैं, वैसा ही करने लगते हैं. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे अच्छी आदतें सीखें और एक अच्छी जिंदगी जिएं, तो आपको खुद अपनी कुछ आदतों पर ध्यान देना होगा. चलिए आपको बताते हैं 5 ऐसी आदतें, जो हर पेरेंट्स को अपनानी चाहिए.

चिल्लाना

माता-पिता का चिल्लाना बच्चों के मन, आत्मविश्वास और मस्तिष्क पर गंभीर नकारात्मक असर डालता है. अगर, मम्मी-पापा घर में जोर से बात करते हैं, तो बच्चे भी वैसे ही बोलना सीख जाते हैं. ऐसे में माता-पिता को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वह आपस में बात करते समय भी आवाज को सॉफ्ट रखें. आपका बच्चा हमेशा शांत रहे और प्यार से बात करे, तो पहले आपको अपने बोलने की आवाज को धीमा करना होगा. यह आपके बच्चे के लिए बहुत अच्छा होगा.

बच्चे को जिम्मेदारी समझाएं

अगर बच्चा घर के अंदर दौड़ रहा है तो सिर्फ भागो मत कहने के बजाय बच्चे को समझाएं कि घर के अंदर धीरे चलो, ताकि चोट न लगे. ऐसे में बच्चे को ऐसा भी नहीं लगेगा कि उस पर रोक-टोंक लगाई जा रही है.

अपशब्द बोलने की आदत

बच्चे अपने माता-पिता के ही बहुत कुछ सीखते हैं. अगर, घर में गाली-गलौज करते है या फिर ऐसे अपशब्द का इस्तेमाल करते हैं. आपको पहले ही रूक जाना चाहिए. क्योंकि अक्सर बोले जाने वाले अपशब्द भी बच्चे सीख जाते हैं. इसे छुड़ाना मुश्किल होता है अगर वे इसे अपने घर में बोलते हुए सुनते हैं. इसलिए, अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें.

धूम्रपान या शराब पीना

हर माता-पिता को अपने बच्चे के सामने धूम्रपान या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर, बच्चे घर में मम्मी-पापा को सिगरेट पीते या शराब पीते देखते हैं, तो वह भी ऐसी आदत के आदि हो सकते हैं. ऐसे में बच्चों इन बुरी आदतों से दूर रखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इन आदतों को छोड़ना होगा या बच्चों के सामने न करें.

सोने और जागने की आदत

माता-पिता को अपने सोने और जागने की आदत का ध्यान रखना चाहिए. बच्चे देखेंगे कि उनके मम्मी-पापा हर दिन एक ही समय पर सोते हैं और सुबह उठते हैं, तो वे भी इस आदत को सीखेंगे. आगे चलकर बच्चा भी समय पर सोएगा और सुबह समय पर उठेगा.

यह भी पढ़ें:- पूजा के तांबे-पीतल के बर्तन कैसे साफ करें? इमली से बिना मेहनत के दिखेगा नया जैसा, जानिए आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर के अंदर कपड़े सुखाने पर उनमें से सीलन की बदबू क्यों आती है? स्टडी से जानिए

यह भी पढ़ें:- Homemade Facewash: घर पर बनाएं ये नेचुरल फेसवॉश, झुर्रियां, रूखापन, पिंपल्स और टैनिंग से मिलेगी राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Parenting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com