विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal:रुका पैसा मिलने की संभावना, कार्यक्षेत्र में बरतें सावधानी

Scorpio Tarot Card Horoscope 16 September:- Knight of Pentacles की ऊर्जा रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत, योजना का निर्धारण से कार्यों में आसानी और समाज से जुड़े कार्यों में भागीदारी से मान सम्मान में वृद्धि को बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृश्चिक राशि वाले जातकों से जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal:रुका पैसा मिलने की संभावना, कार्यक्षेत्र में बरतें सावधानी
Scorpio Tarot Card Rashifal
NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 16 September 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: किसी कार्य की शुरुआत में रूपरेखा बना लेने से कार्य पूरा करने आसानी रहेगी. समाज से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी से समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है. लंबे समय से किसी समस्या का समाधान नहीं ढूंढ पाने से मन में हताशा आ सकती है.  परिवार के बड़े सदस्य की मदद से इस समस्या से बाहर निकाल सकते हैं.छोटे बच्चों की गतिविधियों में शामिल हो उनका हौसला बढ़ाएंगे. जीवनसाथी की शिकायतों को दूर करने का प्रयास करेंगे.छोटे-छोटे बदलाव लाकर  संतान के साथ रिश्तों में मधुरता ला सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:- व्यवसाय में रुके हुए कार्य में गति आई नजर आएगी.राजनीति से जुड़े लोगों को किसी वजह से मानहानि या बहिष्कार का सामना करना पड़ सकता है. अपने कार्य से संबंधित दस्तावेज और कागज संभाल के रखें. गोपनीय जानकारी को किसी अजनबी के हाथ में पड़ने ना दे. असमंजस की स्थिति होने पर किसी सहयोगी की सलाह ले सकते हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी. कार्यस्थल पर नए आए सहयोगियों के साथ रिश्ते अच्छे बनाने का प्रयास करें.अपने व्यवहार और व्यक्तित्व परिवर्तन लाकर उच्च अधिकारियों को अचंभित कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें. स्वास्थ्य समस्या चाहे छोटी क्यों ना हो. उसका उपचार अवश्य करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- भविष्य में किसी बड़ी खरीदारी के लिए बचत कर सकते हैं. नए वाहन की खरीदी करने की योजना बनाएंगे. 

रिश्ते/Relationship:- प्रेम संबंधों में प्रिय की भावनाओं का सम्मान करें. अपनी जिद और मर्जी के चलते सामने वाले को दु:ख न पहुंचाएं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Vrashchik Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com