Budh Pradosh Vrat 2026: आज 15 अप्रैल को बुध प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है. जब प्रदोष व्रत बुधवार के दिन पड़ता है, तो इसे बुध प्रदोष कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है. ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर होता है, उन्हें आर्थिक परेशानियां, व्यापार में नुकसान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है. ऐसे में यह व्रत करने से बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं. साथ ही भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
बुध प्रदोष व्रत का महत्व
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दिक्षित बताते हैं, बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार और संवाद का कारक होता है. अगर कुंडली में बुध कमजोर हो, तो व्यक्ति को आर्थिक दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं. ऐसे में बुध प्रदोष का व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और जीवन में सुधार आने लगता है.
आज करें ये खास उपायज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन कुछ आसान उपाय करने से कर्ज से राहत मिल सकती है और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है.
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजेंहरी साबुत मूंग
बुध प्रदोष के दिन एक मुट्ठी हरी साबुत मूंग शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ माना जाता है. आप मूंग से बनी मिठाई जैसे लड्डू या हलवा का भोग भी लगा सकते हैं. यह उपाय बुध ग्रह को मजबूत करने में मदद करता है.
काले तिल मिला जलजल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है.
गाय को भोग लगाने का उपायज्योतिषाचार्य आगे बताते हैं, कर्ज से छुटकारा पाने के लिए एक खास उपाय बताया गया है. इसके लिए सवा पाव हरी मूंग को उबाल लें. इसमें देसी घी और चीनी मिलाएं. इस मिश्रण को गाय को खिलाएं. धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय से धीरे-धीरे कर्ज कम होता है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है.
ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पूजाइन सब से अलग ज्योतिषाचार्य इस दिन 'ऋणमुक्तेश्वर महादेव' की पूजा करने को भी बहुत शुभ बताते हैं. भगवान शिव के इस रूप की आराधना करने से व्यक्ति को जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है.
ज्योतिषाचार्य कहते हैं, बुध प्रदोष व्रत आस्था और विश्वास का पर्व है. इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़ा लाभ दे सकते हैं. अगर आप आर्थिक समस्याओं या कर्ज से परेशान हैं, तो आज के दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करें और बताए गए उपाय अपनाएं. इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है और सुख-शांति का मार्ग खुल सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं