विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2020

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों के मौसम के लिए बंद किए गए

देवस्थानम बोर्ड ने बताया, कि उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath Temple) के कपाट गुरुवार को दोपहर 3:35 बजे बंद कर दिए गए.

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों के मौसम के लिए बंद किए गए
बद्रीनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों के मौसम के लिए बंद किए गए
उत्तराखंड:

देवस्थानम बोर्ड ने बताया, कि उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath Temple) के कपाट गुरुवार को दोपहर 3:35 बजे बंद कर दिए गए. बता दें कि बद्रीनाथ में एक गेस्ट हाउस की आधारशिला रखने के बाद मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर का दौरा किया. वहीं, चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, बद्रीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, तीर्थ पुरोहित और सैकड़ों भक्त, बद्रीनाथ मंदिर के समापन समारोह के लिए उपस्थित रहेंगे. मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट को सर्दियों के मौसम के लिए आज सुबह 7 बजे बंद कर दिया गया, जबकि केदारनाथ मंदिर और गंगोत्री मंदिर के कपाट पहले से ही बंद हैं.

यूपी के श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ और हरिद्वार में बनेंगे अतिथिगृह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badrinath Temple, Badrinath Temple Closed, Badrinath Temple Closed For Winter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com