विज्ञापन

एस्ट्रोलॉजर Jai Madaan ने बताया पंचामृत का क्या अर्थ है, इसे हर दिन घर में क्यों बनाना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं

जय मदान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने पंचामृत के बारे में विस्तार से बताया है...

एस्ट्रोलॉजर Jai Madaan ने बताया पंचामृत का क्या अर्थ है, इसे हर दिन घर में क्यों बनाना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं
जय मदान वीडियो में बताती हैं कि पंचामृत को घर में एकबार जरूर बनाना चाहिए.

Panchamrit ke fayde : पंचामृत पूजा पाठ में अनिवार्य रूप से बनता है. इसके बिना प्रसाद पूरा नहीं माना जाता है. भगवान सत्यनारायण की पूजा में तो पंचामृत जरूर बनता है. कई-कई जगहों पर तो इसे चरणामृत (charna amrit) भी कहा जाता है. इसे पेय को अमृत के समान माना गया है. पूजा अनुष्ठानों का इतना महत्वरपूर्ण अंग पंचामृत का क्या अर्थ है, कैसे बनता है और इसके क्या फायदे हैं, आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर जय मदान (Jai Madaan) से..

निर्जला एकादशी का पहला व्रत क‍िसने रखा था? पंड‍ित अंशुल त्र‍िपाठी से नाम जानकर चौंक जाएंगे भक्‍त

जय मदान वीडियो में बताती हैं कि पंचामृत (how to make panchamrit at home) को घर में एकबार जरूर बनाना चाहिए और इसे इश्वर के सामने अर्पित करना चाहिए. इसके बाद आपको इसे खुद ग्रहण कर लेना चाहिए. इससे आप मेंटली, इमोशनली, फिजिकली, मेंटली, स्प्रीच्युली और सोशली मजबूत होते हैं.  

 यह पेय पांच चीजों से तैयार होता है - घी,दही, शहद, मिश्री और दूध. इसलिए इसे पंचामृत कहते हैं. पंचामृत बनाने के लिए आपको सभी सामग्रियों का सही अनुपात में मिक्स करना जरूरी है. हमेशा इन सामग्रियों को बढ़ते क्रम में मिलाना चाहिए. इसे तैयार करने के लिए 1 चम्मच घी, 2 चम्मच शहद, 4 चम्मच मिश्री, 8 चम्मच दही और 16 चम्मच दूध मिलाना होता है. 

जय मदान कहती हैं कि पंचामृत जब सही अनुपात में ईश्वर को अर्पित किया जाता है, तो यह आपको शांति प्रदान करने के अलावा, आपके मानसिक, भावनात्मक, शारीरिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कल्याण को भी ऊर्जा प्रदान करता है. 

पंचामृत के फायदे - Benefits of Panchamrit

  • पंचामृत पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (boost immunity) बढ़ती है. इससे आपके अंदर ऊर्जा का संचार होता है. 
  • यह आपके मेटाबोलिज्म (boost metabolism) को मजबूत करता है. 
  • त्वचा(skin care) के लिए भी यह फायदेमंद होता है.
  • यह आपके दिमाग को शांत करता है. 
  • यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रण में रखने का काम करता है.
  • यह हड्डियों को मजबूती देता है, इससे कैल्शियम में सुधार होता है.

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com