विज्ञापन

हर्षण और पुष्य योग में होगी गुप्त नवरात्रि की शुरुआत, जानिए घट स्थापना का मुहूर्त और प्रमुख तिथियां

हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है. इन 9 दिन मां भगवति की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

हर्षण और पुष्य योग में होगी गुप्त नवरात्रि की शुरुआत, जानिए घट स्थापना का मुहूर्त और प्रमुख तिथियां
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026
Photo Credit: NDTV

हर साल दो बार गुप्त नवरात्रि मनाए जाते हैं- पहले आषाढ़ मास में और दूसरे माघ मास में. पंचांग के अनुसार फिलहाल आषाढ़ महीना चल रहा है. इस महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि आत्मशुद्धि, शक्ति साधना और देवी आराधना का सबसे अच्छा अवसर माना जाता है. इस बार के गुप्त नवरात्रि बेहद खास माने जा रहे हैं क्योंकि इस बार हर्षण और पुष्य योग का संयोग भी रहेगा. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल गुप्त नवरात्रि कब शुरू होंगे और घटस्थापना का मुहूर्त क्या रहेगा.

कब से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्रि?

वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 14 जुलाई को दोपहर में 3 बजकर 12 मिनट होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 15 जुलाई को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को देखते हुए गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 15 जुलाई दिन बुधवार से होगा.

क्या है घट स्थापना का मुहूर्त?

ज्योतिष गणना के अनुसार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 33 मिनट से सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगा. ऐसे में सभी भक्त विधि-विधान से इस अवधि में कलश स्थापना कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

हर्षण और पुष्य योग में गुप्त नवरात्रि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हर्षण और पुष्य योग में होगी. प्रतिपदा तिथि पर हर्षण योग प्रात: काल से सुबह 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. वहीं, इसके बाद वज्र योग बनेगा जो अगले दिन सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इनके अलावा पहले ही दिन पुष्य योग भी बन रहा है जो रात 9 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 की प्रमुख तिथियां

  • 15 जुलाई (बुधवार) प्रतिपदा, घटस्थापना और नवरात्रि आरंभ
  • 16 जुलाई (गुरुवार)- द्वितीया
  • 17 जुलाई (शुक्रवार)- तृतीया
  • 18 जुलाई (शनिवार)- चतुर्थी
  • 19 जुलाई (रविवार)- पंचमी
  • 20 जुलाई (सोमवार)- षष्ठी
  • 21 जुलाई (मंगलवार)- सप्तमी
  • 22 जुलाई (बुधवार)- अष्टमी
  • 23 जुलाई (गुरुवार)- नवमी, कन्या पूजन और व्रत समापन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है. 

यह भी पढ़ें: Mansa Devi Mandir: मनसा देवी मंदिर में अब बिना जेब के कपड़ों में दिखेंगे पुजारी, दान-चढ़ावे में पारदर्शिता के लिए लिया गया फैसला

यह भी पढ़ें: Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी व्रत के उपाय, जिसे करते ही बरसता है श्री हरि का आशीर्वाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gupt Navaratri, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com