Aries Horoscope Today 17 September 2026, Mesh Rashi ka Rashifal: आज वृश्चिक राशि में स्थित चंद्रमा आपके आठवें भाव से गुजर रहा है.आज का दिन बाहरी उपलब्धियों से ज्यादा उन विषयों को समझने का रहेगा, जो लंबे समय से आपके भीतर या आपके कामकाज के पीछे चल रहे हैं. अचानक परिवर्तन, छिपी हुई जानकारी, पुराने उलझे मामलों और अप्रत्याशित परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं. इसलिए आज किसी परिणाम को देखकर तुरंत निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं होगा.
कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी बात सामने आ सकती है, जिसकी आपने पहले कल्पना नहीं की थी. किसी पुराने मामले की नई जानकारी मिलने से आपकी सोच बदल सकती है. दस्तावेज, हिसाब-किताब या किसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में छोटी-सी चूक भी परेशानी पैदा कर सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा.हालांकि रिसर्च, मैन्यूफैक्चरिंग, ज्योतिष से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा.
चंद्रमा की दृष्टि आपके दूसरे भाव पर रहेगी. इसलिए आज आपकी वाणी और व्यवहार का सीधा असर आर्थिक परिस्थितियों पर पड़ सकता है. घर के किसी पुराने विषय पर चर्चा हो तो भावनाओं के बजाय आंकड़ों और वास्तविक स्थिति को आधार बनाएं.
धन संबंधी मामलों में अचानक खर्च सामने आ सकता है. ऐसी वस्तु पर खर्च हो सकता है जिसके लिए पहले से बजट नहीं बनाया गया था. किसी परिचित के आग्रह पर उधार देने या आर्थिक जिम्मेदारी लेने से पहले अपनी स्थिति देख लें. आज पैसा बचाना केवल भविष्य की जरूरत के लिए नहीं, बल्कि अचानक आने वाली परिस्थिति से निपटने के लिए भी जरूरी रहेगा.
उपाय: किसी जरूरतमंद को नमक, काला तिल और आटा अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करें.
शुभ रंग: लाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं