विज्ञापन

Aries Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: व्यापार में बनेगा लाभ का योग, दोपहर बाद रहें सतर्क

Aries Horoscope Today 16 September 2026, Mesh Rashifal:कारोबार में कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है.पुराने हिसाब सामने आ सकता है.मानसिक तनाव और थकान को नजरअंदाज न करें.

Aries Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: व्यापार में बनेगा लाभ का योग, दोपहर बाद रहें सतर्क
Aries Aaj Ka Rashifal 16 September 2026 | Mesh Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aries Horoscope Today 16 September 2026, Mesh Rashi ka Rashifal:आज का दिन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए शुभफलदायी रहेगा. विशेषकर पार्टनशिप में व्यापार कर रहे लोगों के लिए. मां के हस्तक्षेप व्यापार व वैवाहिक जीवन से जुड़ी निर्णयों में लाभ दिलाएगा. दोपहर के बाद कारोबार में ग्राहक, सहयोगी या साझेदार के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है. यदि कोई सौदा अंतिम चरण में है तो शर्तों को स्पष्ट किए बिना सहमति न दें. सामने वाला आकर्षक प्रस्ताव रख सकता है, लेकिन उसके पीछे की जिम्मेदारियों को भी समझना आवश्यक होगा. दोपहर के बाद किसी भुगतान, टैक्स, बीमा, पुराने हिसाब या साझा धन से जुड़ा विषय सामने आ सकता है. कागजों को बिना पढ़े हस्ताक्षर करने से बचें. 

नौकरी में सुबह आपकी बातचीत प्रभावशाली रह सकती है. किसी अधिकारी से अपनी बात रखने का अवसर मिले तो शिकायतों की सूची देने के बजाय समाधान प्रस्तुत करें. दोपहर बाद कार्यस्थल की किसी गोपनीय जानकारी को लेकर सतर्क रहें. किसी सहकर्मी के निजी विषय में टिप्पणी करना आपके लिए अनावश्यक परेशानी खड़ी कर सकता है.

 धन के मामले में आज दोपहर के बाद विशेष सावधानी रखें. अचानक खर्च सामने आने की संभावना को देखते हुए पूरी रकम किसी एक योजना में लगाने से बचें. किसी रिश्तेदार या परिचित के आर्थिक आग्रह पर तत्काल निर्णय न लें. यदि पैसा उधार देना ही पड़े तो वापसी की शर्त स्पष्ट रखें.

 भावनात्मक स्तर पर दिन का दूसरा भाग आपको किसी पुरानी बात के बारे में सोचने के लिए मजबूर कर सकता है. संदेह को तथ्य समझ लेना उचित नहीं होगा. किसी रिश्ते में मन की बात छिपाकर रखने के बजाय सही समय देखकर स्पष्ट संवाद करना बेहतर रहेगा. 

स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक तनाव और थकान को नजरअंदाज न करें. दोपहर बाद काम का दबाव अधिक महसूस हो तो थोड़ी देर विश्राम लेना उपयोगी रहेगा.

उपाय: सुबह ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करके शांत मन से प्रार्थना करें.
शुभ रंग: मैरून
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Aaj, Aries Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com