विज्ञापन

Scorpio Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: ऑनलाइन लेनदेन में रहें सतर्क, छोटी चूक पड़ सकती है भारी

Scorpio Horoscope Today 16 September 2026, Vrishchik Rashifal:आज मन में कुछ निराशा या कुछ पीछे छूटने की भावना परेशानी का कारण बन सकती है.खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक होगा.शरीर को आराम देने की जरूरत महसूस हो तो उसे नजरअंदाज न करें.

Scorpio Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: ऑनलाइन लेनदेन में  रहें सतर्क, छोटी चूक पड़ सकती है भारी
Scorpio Aaj Ka Rashifal 16 September 2026 | Vrishchik Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Scorpio Horoscope Today 16 September 2026, Vrishchik Rashi ka Rashifal:आज वृश्चिक राशि वालों के लिए आज मन में कुछ निराशा या कुछ पीछे छूटने की भावना परेशानी का कारण बन सकती है. दिन का आरंभ भीतर की उलझनों और अधूरे विषयों को समझने में जा सकता है. सुबह 10:50 बजे तक चंद्रमा बारहवें भाव में रहेंगे. किसी पुराने काम को पूरा करने की जरूरत महसूस होगी. 

सुबह कार्यस्थल पर अनावश्यक चर्चाओं से दूरी रखें. जितना जरूरी हो उतना ही बोलना आज आपके हित में रहेगा. किसी व्यक्ति के व्यवहार को लेकर संदेह पैदा हो तो बिना प्रमाण निष्कर्ष न निकालें. बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक होगा. ऑनलाइन खरीदारी, यात्रा या अचानक सामने आए किसी भुगतान से बजट प्रभावित हो सकता है. यदि कोई बिल लंबे समय से लंबित है तो उसे निपटाने की कोशिश करें. विदेशी या दूर स्थान से जुड़े आर्थिक लेन-देन में अतिरिक्त सावधानी रखें.

सुबह 10:50 बजे के बाद चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में प्रवेश करेंगे. जिससे आत्मविश्वास में बदलाव आएगा और अपनी प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्टता बढेगी. लोगों की राय सुनें, लेकिन हर सलाह को अपने लिए उपयुक्त मान लेना जरूरी नहीं. यदि बाजार की परिस्थितियां अपेक्षा के अनुसार नहीं हैं तो पुराने तरीके से चिपके रहने के बजाय छोटा प्रयोग करके नई दिशा जांचें. नौकरी में भी अपनी भूमिका को लेकर कोई बातचीत हो सकती है. 

व्यक्तिगत संबंधों में दोपहर बाद आपका प्रभाव मजबूत रहेगा, इसलिए बातचीत से किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का अवसर मिल सकता है. फिर भी अत्यधिक अधिकार जताने से बचें. सामने वाले को अपनी बात कहने की पूरी जगह दें. 

शरीर को आराम देने की जरूरत महसूस हो तो उसे नजरअंदाज न करें. सुबह की मानसिक थकान के बाद दोपहर में कुछ समय शांत रहना उपयोगी रहेगा. रात को देर तक जागने के बजाय समय पर विश्राम करें.

उपाय: प्रातः ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करके शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें. शाम को हनुमान मंदिर में दीपक जलाकर ॐ हनुमते नमः का 51 बार जाप करें.
शुभ रंग: गहरा नारंगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishchik Rashifal, Scorpio Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com