विज्ञापन

Libra Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: धन से जुड़े फैसलों में रखें धैर्य, जल्दबाजी से बदल सकती है स्थिति

Libra Horoscope Today 16 September 2026, Tula Rashifal: आत्ममंथन और अपने निर्णयों पर दोबारा विचार करना लाभकारी रहेगा.  धन और वाणी से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे.परिवार में आपकी कही हुई बात का असर अपेक्षा से अधिक हो सकता है.

Libra Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: धन से जुड़े फैसलों में रखें धैर्य, जल्दबाजी से बदल सकती है स्थिति
Libra Aaj Ka Rashifal 16 September 2026 | Tula Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Libra Horoscope Today 16 September 2026, Tula Rashi ka Rashifal:आज की सुबह तुला राशि वालों के लिए आत्ममंथन और अपने निर्णयों पर दोबारा विचार करने वाली हो सकती है. चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में रहेंगे, इसलिए मन की स्थिति का असर आपके व्यवहार और कार्यक्षमता पर साफ दिखाई देगा. शरीर में आलस्य और मन में अस्थिरता महसूस करेगा. सम्भव है किसी विषय को लेकर विचारों में निरन्तर बदलाव आएं. आज अपने लिए कुछ स्पष्ट सीमाएं तय करना लाभकारी रहेगा. 

कामकाज में आपकी प्रस्तुति प्रभाव छोड़ सकती है. आलस्य को छोड़कर जो काम प्राथमिकता में हैं, उन्हें पहले पूरा करें. दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने से दिन का संतुलन बिगड़ सकता है. व्यापार में ग्राहक की पसंद समझने की क्षमता अच्छी रहेगी. साझेदारी में भविष्य की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा करें. सुबह 10:50 बजे के बाद चंद्रमा दूसरे भाव में चले जाएंगे. इसके बाद धन और वाणी से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे. किसी भुगतान की व्यवस्था बनानी पड़ सकती है या परिवार के खर्च को लेकर नई योजना तैयार करनी पड़ सकती है.

आर्थिक निर्णय लेते समय तत्काल लाभ के बजाय अगले कुछ महीनों की जरूरतों को ध्यान में रखें. 

परिवार में आपकी कही हुई बात का असर अपेक्षा से अधिक हो सकता है. इसलिए मजाक में भी ऐसी टिप्पणी न करें जिससे किसी को अपमान का एहसास हो. पुराने आर्थिक विषय को लेकर चर्चा हो तो दोषारोपण से बचें और समाधान की दिशा में बात करें. खानपान में संयम रखना भी जरूरी होगा. 

तनाव में बार-बार कुछ खाने की इच्छा हो सकती है. भोजन की मात्रा और समय दोनों पर ध्यान दें. 

उपाय: सुबह ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें और सफेद पुष्प देवी लक्ष्मी को अर्पित करें. संध्या समय घर के पूजा स्थान पर कपूर जलाकर श्रीसूक्त का पाठ करें.
शुभ रंग: गुलाबी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal, Libra Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com