Akshay Navami 2022 Date, Shubh Muhurat, Puja Vidhi, Importance: पंचांग की गणना के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है. अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ आंवले के वृक्ष की भी पूजा होती है. इसके अलावा इस दिन लोग आंवला पेड़ के नीचे ब्राह्मण भोजन कराते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, आंवला के पेड़ में भगवान विष्ण का वास होता है. ऐसे में अक्षय नवमी पर इस पेड़ की पूजा करना शुभ माना गया है.इस साल अक्षय नवमी 02 नवंबर, 2022 बुधवार को मनाया जाएगा.
अक्षय नवमी (आंवला नवमी 2022) तिथि और शुभ मुहूर्त | Akshay Navami 2022 Date, Shubh Muhurat
- अक्षय नवमी तिथि की शुरुआत- 01 नवंबर को रात 11 बजकर 04 मिनट से
- अक्षय नवमी तिथि का समापन- 02 नवंबर को रात 09 बजकर 09 मिनट पर
- अक्षय नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 34 मिनट से 12 बजकर 04 मिनट तक
अक्षय नवमी (आंवला नवमी) 2022 पूजा विधि | Akshay Navami 2022 Puja Vidhi
अक्षय नवमी के दिन आंवला के वृक्ष की पूजा का विधान है. मान्यता है कि इस दिन आंवले की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में आवला नवमी यानी अक्षय नवमी को सुबह स्नान करके पवित्र वस्त्र धारण करें. शुभ मुहूर्त में चंदन, हल्दी-कुमकुम से आंवले वृक्ष की पूजा करें. इसके बाद आंवले के पेड़ में गाय का कच्छा दूध अर्पित करें. इसके बाद आंवले के पेड़ की परिक्रमा करें. साथ ही पेड़ के तने में 8 बार कच्चा सूत या मौली लपेटें. पूजन के बाद अक्षय नवमी पढ़ें या सुनें. इसके बाद आंवला पेड़ के नीचे ब्राह्मण भोजन कराएं. ब्राह्मण भोजन के बाद उन्हें कुछ दक्षिणा देकर आदरपूर्वक विदा करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अक्षय नवमी (आंवला नवमी 2022) का महत्व | Akshay Navami 2022 Importance
अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है. अक्षय नवमी का व्रत (Akshay Navami Vrat 2022) हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रखा जाता है. इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा का विधान है. ऐसा इसलिए क्योंकि धार्मिक मान्यता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु स्वयं वास करते हैं. इसके साथ ही इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करने के पश्चात निर्धनों के बीच दान करते हैं. मान्यतानुसार, इस दिन स्नान-दान करना शुभ होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
करगिल में गरज PM मोदी, कहा- सेनाएं दुश्मन को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देना जानती हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं