विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2017

अमरनाथ यात्रा: 6 दिनों में 80,000 तीर्थयात्रियों ने की यात्रा

3,389 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हो गया.

अमरनाथ यात्रा: 6 दिनों में 80,000 तीर्थयात्रियों ने की यात्रा
  • बीते छह दिनों में लगभग 80,000 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की.
  • यह 40 दिवसीय यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी.
  • यात्रा सात अगस्त को समाप्त होगी.
बीते छह दिनों में लगभग 80,000 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की. एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 3,389 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हो गया.

अर्धसैनिक बलों के साथ 102 वाहनों में सवार यह काफिला सुबह 4.05 बजे भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हो गया.

अधिकारी ने बताया, "इनमें से 2,253 पहलगाम आधार शिविर जाएंगे जबकि 1,136 बालटाल आधार शिविर जाएंगे."

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को यात्रा के छठे दिन 16,000 तीर्थयात्रियों ने बर्फानी बाबा के दर्शन किए.

यह 40 दिवसीय यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और सात अगस्त को समाप्त होगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarnath Yatra, Amarnath Yatra 2017, Amarnath Yatra Jammu, Amarnath Yatra Pilgrims, Amarnath Yatra Puja, Amarnath Yatra Resumes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com