विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2019

आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा- इस सप्ताह तय हो जाएगा, महागठबंधन में किसको मिलेंगी कितनी सीटें

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी गठबंधनों में सीटों के बंटवारें को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसी कड़ी में बिहार के महागठबंधन में सीटों का फार्मूला अपने आखिरी पड़ाव पर है.

आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा- इस सप्ताह तय हो जाएगा, महागठबंधन में किसको मिलेंगी कितनी सीटें
मनोज झा (फाइल फोटो)
  • बिहार महागठबंधन में अंतिम चरण में है सीटों का बंटवारा
  • इस हफ्ते के आखिरी तक हो जाएगा सीटों का ऐलान
  • आरजेडी का दावा, मिलनी चाहिए सबसे ज्यादा सीटें
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी गठबंधनों में सीटों के बंटवारें को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसी कड़ी में बिहार के महागठबंधन में सीटों का फार्मूला अपने आखिरी पड़ाव पर है. आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि इस हफ्ते के आखिर तक तय हो जाएगा कि गठबंधन में किसके हिस्से में कितनी सीटें आएंगी. आरजेडी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार महागठबंधन में आरजेडी न्यूक्लियस है. इसलिए आरजेडी को सबसे ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए. 

बदले समीकरणों के बीच BJP ने इस बार 29 दलों से मिलाया हाथ, जीती हुई सीटें भी छोड़ीं

मनोज झा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की बुनियाद आजेडी है. अगर बुनियाद मजबूत होगी तो बिल्डिंग भी अच्छी बनेगी. लिहाजा आरजेडी के हिस्से में ज्यादा से ज्यादा सीटें आनी चाहिए. उन्होंने बताया कि नेताओं के बीच चर्चा चल रही है. इस हफ्ते के आखिरी तक सीटों का भी ऐलान कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि लेफ्ट भी बिहार महागठबंधन में शामिल हो जाए. अगर ऐसा होता है तो महागठबंधन को मजबूती मिलेगी. बिहार के बेगूसराय में कन्हैया कुमार को समर्थन देने के सवाल पर मनोज झा ने कहा कि इस मामले पर किसी व्यक्ति विशेष की राय पर न जाएं. जानकारी के मुताबिक आज शाम सीट बंटवारे को लेकर एक अहम बैठक होनी लेकिन यह बैठक कहां होगी फाइनल नहीं हो पाया है. बिहार महागठबंधन में आरजेडी 19 से 20 सीटों की उम्मीद कर रही है. सूत्रों के अनुसार आरजेडी, तंवर हुसैन को बेगूसराय से उतारने की तैयारी में है और वह इस सीट पर किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है. जबकि कन्हैया कुमार बेगूसराय से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.

2019 का चुनाव- पैसा बहेगा पानी की तरह और झूठ अमृत की तरह

बता दें कि बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन में शामिल प्रमुख दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस सम्मानजनक सीट बंटवारे के करीब पहुंच चुके हैं,लेकिन कम से कम दो-तीन सीटों पर पेंच फंसा हुआ है. माना जा रहा है कि इन दो-तीन सीटों पर मामला सुलझा लेने के बाद जल्द ही सीट बंटवारे की घोषणा कर दी जाएगी.राजद के एक नेता का दावा है कि राजद और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच कम से कम दो दौर की बातचीत हो चुकी है और दोनों दल सम्मानजनक सीट बंटवारे के करीब हैं. पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव के बीच बातचीत हुई थी. 

Video: लालूजी और तेजस्वी के साथ मिलकर कांग्रेस फ्रंटफुट पर खेलेगी : राहुल गांधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahagathbandhan In Bihar, LokSabhaPolls2019, RJD In Bihar, Manoj Jha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com