राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा अपने राजनीतिक बयानों और संसद में दिए गए भाषणों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि राजनीति के साथ-साथ वे दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में प्रोफेसर भी हैं. आइए जानते हैं कि वे दिल्ली विश्वविद्यालय में क्या पढ़ाते हैं और उनका शैक्षणिक प्रोफाइल क्या है.
दिल्ली विश्वविद्यालय में किस विभाग से जुड़े हैं मनोज झा
प्रोफेसर मनोज झा दिल्ली विश्वविद्यालय के Department of Social Work (सामाजिक कार्य विभाग) में प्रोफेसर हैं. विश्वविद्यालय के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, वे साल 2014 से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं.
इससे पहले वे 2002 से 2014 तक इसी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर रहे, जबकि 1994 से 2002 तक उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में अध्यापन किया.
शैक्षणिक योग्यता
मनोज झा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.ए. (सोशल वर्क) किया है. इसी विषय में उन्होंने डीयू से ही पीएचडी भी की है.
क्या सांसद बनने के बाद भी प्रोफेसर हैं
दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक फैकल्टी सूची में प्रोफेसर मनोज झा का नाम आज भी Professor, Department of Social Work के रूप में दर्ज है. वे वर्ष 2018 में राज्यसभा सांसद बने, लेकिन विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में उनका प्रोफेसर पद बरकरार है.
हालांकि, सांसद होने के कारण उनकी नियमित कक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय ने कोई सार्वजनिक जानकारी जारी नहीं की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं