विज्ञापन
This Article is From May 12, 2019

अब गोरखपुर में होगा 'लाइट, कैमरा और एक्शन', भोजपुरी में PM मोदी की बायोपिक बनाएंगे रवि किशन

मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर भोजपुरी में एक फ़िल्म बनाएंगे ताकि यह बोली बोलने वाला समाज भी मोदी की जिंदगी के बारे में जान सके.

अब गोरखपुर में होगा 'लाइट, कैमरा और एक्शन', भोजपुरी में PM मोदी की बायोपिक बनाएंगे रवि किशन
अभिनेता रवि किशन (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर भोजपुरी में एक फ़िल्म बनाएंगे ताकि यह बोली बोलने वाला समाज भी मोदी की जिंदगी के बारे में जान सके. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद वह स्वामी विवेकानंद और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर भी भोजपुरी फिल्म बनाने के लिए काम शुरू करेंगे. गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे रवि किशन ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि राजनीति में आने के बाद मैं फिल्मों से अलग हो जाऊंगा. यहीं (गोरखपुर में) स्टूडियो बनाएंगे औेर फिल्मों की शूटिंग करेंगे. साथ में जनता की सेवा भी होगी.'

रवि किशन को सलमान खान की फिल्म से मिली पहचान, जानें सिनेमा से सियासत तक का सफर

उन्होंने कहा, ‘मेरे दिमाग में भोजपुरी सिनेमा में कई चीजें करने के लिए हैं. मोदी जी पर भी बायोपिक बनाएंगे ताकि भोजपुरी समाज भी उनके जीवन के बारे में जाने.' रवि किशन ने कहा, ‘इसके अलावा स्वामी विवेकानंद और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर भी भोजपुरी फिल्म बनाने की सोच रहा हूं.' उन्होंने कहा, ‘मोदी जी के जीवन से मैं बहुत प्रभावित हूं. 2014 में मोदी जी ने जब शौचालय के बारे में बात की...., ऐसा मैंने पहली बार देखा था कि किसी प्रधानमंत्री की यह सोच भी हो सकती है. मैं उनसे बहुत प्रभावित हुआ.'' 

लोकसभा चुनाव 2019 : गोरखपुर में क्या ब्राह्मण मतदाता रवि किशन को देंगे वोट?

भोजपुरी अभिनेता ने कहा कि चुनाव के बाद वह इन फिल्मों को लेकर काम शुरू करेंगे. उन्होंने हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ''पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की. गौरतलब है कि ‘पीएम नरेंद्र मोदी' पहले 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देते हुये इस पर प्रतिबंध लगा दिया. उच्चतम न्यायालय ने भी इस बायोपिक की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने के आयोग के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. अब यह फ़िल्म 24 मई को रिलीज होगी. फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई है.

रवि किशन और मनोज तिवारी को लेकर ये क्या कह गए निरहुआ, बोले- जीते तो इनकी वजह से...

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इसका प्रदर्शन चुनाव तक स्थगित किए जाने की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि यह फिल्म भाजपा को चुनाव में फायदा देगी. क्या रविकिशन राजनीति को लेकर गंभीर हैं ? इस पर उन्होंने कहा, ''मुझे एन टी रामा राव और विनोद खन्ना की तरह संजीदा नेता बनना है जो फिल्म से राजनीति में आए और पूरी संजीदगी से काम किया. अगर मैं राजनीति को गंभीरता से नहीं लेता तो फिर इतना अच्छा करियर बीच में छोड़कर राजनीति में क्यों आता?'' उन्होंने कहा, '' प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने मेरे ऊपर हाथ रखा क्योंकि उन्होंने मेरी गंभीरता को समझा है.'' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Kishan, Ravi Kishan Bhojpuri Cinema, PM Narendra Modi Biopic, Ravi Kishan BJP, Ravi Kishan Bhojpuri Star
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com