विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2018

राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस की हालत 'बिना दूल्हे की बारात' जैसी, उनके पास एक चेहरा तक नहीं

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, 'कांग्रेस की हालत बिना दूल्हे की बारात जैसी हो गई है'. 

राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस की हालत 'बिना दूल्हे की बारात' जैसी, उनके पास एक चेहरा तक नहीं
राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत का दावा किया.
भोपाल:

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, 'कांग्रेस की हालत बिना दूल्हे की बारात जैसी हो गई है'. गृहमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगातार चौथी बार जीतते हुए चौका मारने जा रही है. उन्होंने कहा कि हम राजस्थान में भी जीतने जा रहे हैं. राजनाथ ने कहा, 'कांग्रेस कोई चेहरा घोषित नहीं कर पाई है, उसके कई नेता अलग-अलग क्षेत्रों में ताल ठोक रहे हैं, कांग्रेस की हालत ठीक वैसी ही है, जैसे बगैर दूल्हे के बारात हो'. राजनाथ सिंह ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें दुनिया में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तय होती हैं, अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमत कम हो रही है, जिसके चलते देश में भी कीमतें कम हो रही हैं. 

राहुल गांधी बोले- दिल्ली में 'चौकीदार ही चोर है' नामक क्राइम थ्रिलर चल रहा है, मंत्री वसूली में लगा है

आपको बता दें कि मंगलवार को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बगैर उन पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिये ये मंदिर-मंदिर घूमते हैं, लेकिन यह नहीं पता कि मंदिर में कैसे बैठना है. राजनाथ सिंह ने बुरहानपुर में भाजपा के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘यह विडंबना है कि कांग्रेस जाति, मजहब के नाम पर समाज की भावनाओं को प्रभावित करके वोट हासिल करना चाहती है जबकि राजनीति इंसाफ और इंसानियत के नाम पर होनी चाहिए.'' उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि चुनाव जीतने के लिए ये मंदिर-मंदिर घूमते हैं. इन्हें यह नहीं पता कि मंदिर में कैसे बैठना है. कभी घुटने के बल बैठते हैं, तो कभी खड़े हो जाते हैं.  

नक्सल पत्र: दिग्विजय ने PM मोदी व राजनाथ को कार्रवाई की चुनौती दी, बोले- उनसे ना कभी डरा और ना डरूंगा 

VIDEO: भिंड में बीएसपी के उम्मीदवार हैं डॉ. जगदीश सागर, व्यापम में आ चुका है नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajnath Singh, Rajnath Singh Attack Rahul Gandhi, Rahul Gandhi, Madhya Pradesh Assembly Elections 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com