बसपा प्रमुख मायावती.
- 'बहुमत नहीं तो विपक्ष में बैठेंगे'
- न बीजेपी और न कांग्रेस: माया
- 'एक सांपनाथ तो एक नागनाथ'
रायपुर:
बसपा प्रमुख मायावती ने साफ कर दिया है कि छत्तीसगढ़़ विधानसभा चुनाव में बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में वह न तो बीजेपी के साथ गठबंधन करेंगी और ना हीं कांग्रेस के साथ. उन्होंने NDTV से बात करते हुए कहा कि वह न BJP के साथ जाएंगी, न कांग्रेस के साथ, एक 'सांपनाथ है तो एक नागनाथ.' उधर, मायावती की मौजूदगी में ही अजीत जोगी ने सफ़ाई दी कि उन्होंने बहुमत ना मिलने पर बीजेपी के साथ जाने की बात कभी नहीं की.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: अजीत जोगी बोले- बहुमत नहीं मिला तो BJP से मिला सकते हैं हाथ, राजनीति में कुछ भी संभव
मायावती ने कहा कि हमें पूरा यकीन है कि हमें पूरा बहुमत मिलेगा. मैं इसके लिए पूरी तरह से आश्वस्त हूं. उन्होंने कहा कि अगर हमें जनादेश नहीं मिला तो हम विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे. हम न बीजेपी के साथ जाएंगे और न ही कांग्रेस के साथ. ये दोनों पार्टी गरीब लोगों और दबे कुचले लोगों की हितैशी पार्टी नहीं है. उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरह से हमारी गठबंधन पार्टियां काम कर रही हैं, हमें पूरा बहुमत मिलेगा.
यह भी पढ़ें: क्या रमन सिंह चौथी बार मुख्यमंत्री बन पाएंगे?
इससे पहले अजित जोगी से जब यह पूछा गया था कि मान लीजिए कि आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर आए, लेकिन आपको बहुमत के लिए किसी दल का समर्थन चाहिए, सबसे पहले आप किस पार्टी के पास जाएंगे, कांग्रेस या बीजेपी? इसके जवाब में अजीत जोगी ने कहा था कि हम जब उस स्थिति में पहुंचेंगे तो सीमा पार करेंगे. इस समय हमें अपने दम पर सरकार बनाने का पूरा भरोसा है. इसके बाद जब उनसे पूछा गया था कि अगर आपको सीमाएं तोड़नी पड़े तो बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मायावती ने कहा, आरक्षण खत्म करना चाह रही हैं भाजपा और कांग्रेस
इस पर अजीत जोगी ने कहा कि राजनीति में आप किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर सकते. इसलिए कुछ भी हो सकता है. लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसी स्थिति नहीं आएगी. इससे पहले कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा है जोगी ने बीजेपी के साथ जाने का बयान देकर अपने पत्ते खोल दिए हैं. उन्होंने NDTV से कहा कि हमें ना बीएसपी की ज़रूरत है ना किसी और की.
छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण की 72 सीटों के लिए कार्यक्रम
VIDEO: 'बीजेपी के साथ जाने का सवाल ही नहीं'

- अधिसूचना जारी होगी-26.10.2018
- नामांकन की आखिरी दिन- 02.11.2018
- नामांकन की जांच-03.11.2018
- नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन-05.11.2018
- मतदान की तारीख-20.11.2018
- नतीजे आएंगे-11.12.2018
VIDEO: 'बीजेपी के साथ जाने का सवाल ही नहीं'
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mayawati, Ajit Jogi, Assembly Polls 2018, Chhattisgarh Assembly Polls 2018