विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

गुजरात चुनाव: पालिताना में PM ने कहा, कांग्रेस विकास, गुजरात, मोदी और पसीने से नफरत करती है

गुजरात में चुनावी घमासान अपने चरम पर है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अच्‍छा हो या बुरा समय जनसंघ और बीजेपी हमेशा मोरबी के लोगों के साथ खड़ा रहा है. ये बात कोई कांग्रेस और उसके नेताओं के बारे में नहीं कह सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि मोरबी से सुख-दुख का नाता है.

गुजरात चुनाव: पालिताना में PM ने कहा, कांग्रेस विकास, गुजरात, मोदी और पसीने से नफरत करती है
पालिताना में PM ने कहा, कांग्रेस विकास, गुजरात, मोदी और पसीने से नफरत करती है
  • बुधवार को पीएम मोदी चार रैलियों को करेंगे संबोधित
  • मोरबी, प्राची, पालिताना और नवसारी में हैं पीएम मोदी की रैलियां
  • PM मोदी की रैली के जवाब में सौराष्‍ट्र में राहुल और हार्दिक की भी रैलियां
राजकोट: गुजरात में चुनावी घमासान अपने चरम पर है.भावनगर के पालिताना में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्या आपको इस क्षेत्र में पानी की कमी महसूस हुई है? इसका कारण यह है कि कांग्रेस ने टैंकर व्यापार को नियंत्रित कर रखा था और इसकी वजह से इस कमी बनी हुई थी. लेकिन बीजेपी ने पिछले 22 वर्षों में इसे बदल दिया है और हमने टैंकर उद्योग को अप्रासंगिक बना दिया है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस विकास से नफरत करती है और वह गुजरात से नफरत करते हैं, वह मोदी से नफरत करते हैं और अब वह पसीने से भी नफरत करते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें जिंदगी में कभी भी पसीना नहीं बहाना पड़ा और मेहनत नहीं करनी पड़ी. वे हर मेहनत करने वाले का मजाक उड़ा रहे हैं. यह उनकी मानसिकता है.

प्राची में PM मोदी का राहुल पर वार- सोमनाथ को याद करने वाले क्‍या अपना इतिहास भूल गए, 10 बातें

उन्‍होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो नर्मदा का पानी यहां कभी नहीं आ पाता और इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता. कांग्रेस ने इस परियोजना को टालने की हर संभव कोशिश की थी. पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं मुख्‍यमंत्री था तो मैंने गुजरात कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं से नर्मदा परियोजना को आगे बढ़ाने और हमारे किसानों की मदद करने की अपील की थी लेकिन कांग्रेस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. 

इससेे पहले प्राची मेें पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह प्रचार अभियान का मेरा दूसरा दिन है. मैंने सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की यात्रा की है. यहां लोगों में उत्साह उल्लेखनीय है. मैं देख सकता हूं कि कितनी सारी महिलाएं हमें आशीर्वाद देने आई हैं. यदि कोई सरदार पटेल नहीं होते, तो सोमनाथ में मंदिर कभी संभव नहीं होता. आज कुछ लोग सोमनाथ को याद कर रहे हैं, मुझे उनसे पूछना है, क्या आप अपना इतिहास भूल गए हैं? आपके परिवार के सदस्य, हमारे पहले प्रधानमंत्री वहां पर एक मंदिर बनने के विचार से खुश नहीं थे. 

राहुल पर हमला: रविशंकर बोले-सेना की शहादत का मजाक बनाया

इससेे पहले मोरबी  में पीएम मोदी ने कहा कि  अच्‍छा हो या बुरा समय जनसंघ और बीजेपी हमेशा मोरबी के लोगों के साथ खड़ा रहा है. ये बात कोई कांग्रेस और उसके नेताओं के बारे में नहीं कह सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि मोरबी से सुख-दुख का नाता है.

पीएम मोदी ने कहा कि जब मोरबी में इंदिरा बहन आईं थी तो बदबू के चलते उन्‍होंने नाक पर रूमाल रख लिया था. लेकिन जनसंघ और आरएसएस के लिए मोरबी की सड़कें खुशबू है, यह इंसानियत की खुशबू है.

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017: पाटीदारों का नारा, 'सरदार ने भगाया गोरों को, हम भगाएंगे चोरों को'

उन्‍होंने कहा कि हमने पानी की हर बूंद बचाने के लिए गुजरात में अभियान चलाया क्योंकि हममें पता है कि पानी की कमी से क्‍या होता है. हमारे लिए विकास चुनाव जीतना नहीं है बल्कि लोगों की सेवा करना है. बीजेपी ने हमेशा मोरबी के लोगों के लिए काम किया है.

PM नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा, मुद्दों पर हावी 'मैं गुजरात छूं, मैं विकास छूं...'

बुधवार को फिर चार रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की रैली राजकोट के मोरबी, सोमनाथ के प्राची, भावनगर के पालिताना और दक्षिणी गुजरात के नवसारी में है.

गुजरात चुनाव के नतीजे जो भी हों, फायदा राहुल गांधी को ही होगा - ये हैं 5 कारण

गौरतलब है कि सोमवार को रैली के दौरान पीएम मोदी ने भुज में रैली के दौरान कांग्रेस पर कई हमले किए. उन्‍होंने कहा कि यह चुनाव विकास पर विश्वास और वंशवाद की राजनीति के बीच हो रहे हैं और प्रदेश की जनता गुजरात के बेटे के खिलाफ झूठ फैलाने के कांग्रेस पार्टी के प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में जहां एक ओर विकास में विश्वास है वहीं दूसरी ओर वंशवाद है. गुजरात की जनता ने कभी कांग्रेस को स्वीकार नहीं किया है.

VIDEO: गुजरात में पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं के आरोपों को खारिज करते हुए मोदी ने कहा कि वे गुजरात आते हैं, गुजरात के बेटे के बारे में झूठ फैलाते हैं और बेबुनियाद आरोप लगाते हैं. उन्होंने (कांग्रेस ने) सरदार पटेल के बारे में भी ऐसा ही किया था. कोई भी गुजराती उनके झूठ को स्वीकार नहीं करेगा. आपको बता दें कि कांग्रेस पिछले कुछ समय से मोदी सरकार पर राफेल सौदे को लेकर निशाना साधती रही है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Live Updates Gujarat Election 2017, Gujarat Election 2017, PM Narendra Modi, Public Rallies In Gujarat, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com