विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2019

झारखंड: कोडरमा से RJD के उम्मीदवार सुभाष यादव पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें- पूरा मामला

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच कोडरमा निर्वाचन क्षेत्र से RJD के प्रस्तावित उम्मीदवार सुभाष यादव सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं.

झारखंड: कोडरमा से RJD के उम्मीदवार सुभाष यादव पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें- पूरा मामला
प्रतीकात्मक चित्र.
नई दिल्ली:

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच कोडरमा निर्वाचन क्षेत्र से RJD के प्रस्तावित उम्मीदवार सुभाष यादव सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. उन्होंने झारखंड के घोड़ा में मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने की प्रक्रिया में देरी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और सुप्रीम कोर्ट याचिका पर जल्द सुनवाई को तैयार हो गई है. मामले में सोमवार को सुनवाई होगी. याचिकाकर्ता का कहना है कि उनका नाम जोड़ने में देरी इसलिए हुई क्योंकि वह एक मंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. 

झारखंड के गढ़वा में हुई रैली में बोले अमित शाह- मैं भी बनिया हूं... 20 से 25 हजार की भीड़ से चुनाव नहीं जीते जाते

उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है. आपको बता दें कि सुभाष यादव ने अपने निवास स्थान को बिहार से झारखंड के घोडा में स्थानांतरित कर दिया है. इसके बाद उन्होंने मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया है. खास बात ये है कि शुक्रवार को कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में CJI एस ए बोबडे के सामने मेंशन किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JharkhandElection2019, Assemblyelections2019, Subhash Yadav, RJD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com