विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2017

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील की

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील की
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के लोगों से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 'रिकॉर्ड संख्या' में मतदान करने की अपील की. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "हिमाचल प्रदेश में आज मतदान है. मैं प्रत्येक मतदाता से वोट डालने का अनुरोध करता हूं." उल्लेखनीय है कि 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच है.

जानतें है राज्य में कितने दागी और कितने करोड़पति उम्मीदवार हैं?

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पेश किया है, जबकि भाजपा की तरफ से प्रेम कुमार धूमल मैदान में हैं. राज्य में कुल 50.25 लाख मतदाता उम्मीदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 19 लाख महिलाएं और 14 ट्रांसजेंडर शामिल हैं.

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Himachal Assembly Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com