प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी को विधानसभा चुनावों में मसलन, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बड़ा झटका लगा है. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले तीन राज्यों की सत्ता से बेदखल हो जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ को जीत लिया है, वहीं मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तो है, मगर बहुमत के आंकड़े से 2 सीट दूर रह गई है. राजस्थान में कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं मगर अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी ने अपनी एक सीट से समर्थन देना का वादा किया है, जिससे यह तह है कि कांग्रेस बहुमत के लिए 100 का आंकड़ा छू लेगी और आसानी से सरकार बना लेगी. वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बीजेपी को क्लीन स्वीप कर दिया है. मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, मगर बीजेपी एंटी इनकंबेंसी के लहर को खत्म नहीं कर पाई और कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर आई. मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 114 सीटें और बीजेपी को 109 सीटें मिली हैं. चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर माथापच्ची चल रही है. मंगलवार को आए नतीजों के बाद बुधवार के दिन बैठकों का दौर चला. मध्यप्रदेश के भोपाल में और राजस्थान के जयपुर में दिन भर चली मैराथन बैठकों के बाद भी मुख्यमंत्री का फैसला नहीं हो सका. देर शाम राहुल गांधी ने ऑडियो संदेश जारी कर कार्यकर्ताओं से उनकी राय
पूछी. उन्होंने सवा 7 लाख कार्यकर्ताओं को ऑडियो संदेश भेजकर कहा कि उनकी राय गोपनीय रखी जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Assembly Election Results 2018, Congress, BJP, Madhya Pradesh, Rajasthan Assembly Election Results