विज्ञापन
This Article is From May 12, 2019

मध्य प्रदेश: गुना में अधिकारी के घर पर मिली ईवीएम मशीन, हुआ सस्पेंड

मध्य प्रदेश के गुना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक घर में ईवीएम मशीन रखी हुई मिली है.

मध्य प्रदेश: गुना में अधिकारी के घर पर मिली ईवीएम मशीन, हुआ सस्पेंड
गुना:

मध्य प्रदेश के गुना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक घर में ईवीएम मशीन रखी हुई मिली है. आरईएस में उपयंत्री ए के श्रीवास्तव ने रिजर्व ईवीएम मशीन को घर पर लाकर रख लिया था. जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया. गुना की एसडीएम शिवानी रायकवार ने ईवीएम मशीन को जब्त कर लिया है और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता बरतने वाले उपयंत्री ए के श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ ईवीएम मशीनों को सौंपा गया था लेकिन इलेक्शन प्रक्रिया में लापरवाही के चलते उन पर यह कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें: ईवीएम को चूहों से हो सकता है खतरा, प्रत्याशी ने लिखी डीएम को चिट्ठी

इससे पहले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत बिहार की सारण लोकसभा सीट के तहत पड़ने वाले छपरा में एक पोलिंग बूथ में ईवीएम तोड़ने का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया था. शख्स पर आरोप था कि छपरा के पोलिंग बूथ नंबर 131 पर उसने ईवीएम तोड़ी है, इसके बाद पुलिस ने पासवान को गिरफ्तार कर लिया था. विपक्ष ईवीएम पर पहले ही निशाना साधता रहा है. इस बार भी ईवीएम से जुड़े कई विवाद अब तक सामने आ चुके हैं.

Video: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पोलिंग बूथ पर ग्रेनेड से हमला  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EVM, Election Commision, Kamalnath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com