विज्ञापन
This Article is From May 10, 2018

कर्नाटक चुनाव से 2 दिन पहले येदियुरप्पा बोले- 17 को लूंगा CM पद की शपथ, पीएम मोदी को भी दिया न्‍योता

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 2 दिन बचे हैं लेकिन बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने एक बार फिर अपने शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान कर दिया है.

कर्नाटक चुनाव से 2 दिन पहले येदियुरप्पा बोले- 17 को लूंगा CM पद की शपथ, पीएम मोदी को भी दिया न्‍योता
कर्नाटक में बीजेपी के सीएम पद के दावेदार येदियुरप्पा
  • येदियुरप्पा ने एक बार फिर अपने शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान किया है.
  • येदियुरप्पा ने कहा, हमारा लक्ष्य 150 सीटें जीतने का है
  • हम कम से कम 135-140 सीटें जीतने वाले हैं
नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 2 दिन बचे हैं लेकिन बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने एक बार फिर अपने शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान कर दिया है. 75 साल के येदियुरप्पा को यकीन है कि कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. उन्‍होंने कहा कि हम कम से कम 135-140 सीटें जीतने वाले हैं और हमारा लक्ष्य 150 सीटें जीतने का है. कर्नाटक में बीजेपी के सीएम पद के दावेदार येदियुरप्पा से बात की संवाददाता अभिषेक शर्मा ने...

कर्नाटक चुनाव पर मेरी अंतिम राय, मेरे हिसाब से यह होने वाला है...

रिपोर्टर: मैंने सुना कि आपने शपथ ग्रहण की तारीख़ तय कर ली है?
येदियुरप्पा: 17 को मैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाला हूं, मैंने प्रधानमंत्री को भी न्योता दिया है.

रिपोर्टर: पर ओपिनियन पोल के मुताबिक आपकी इच्छा पूरी नहीं हो रही है.
येदियुरप्पा: 12 के बाद आपको पता चल जाएगा. हम कम से कम 135-140 सीटें जीतने वाले हैं. हमारा लक्ष्य 150 सीटें जीतने का है.

कर्नाटक चुनाव में राहुल गांधी के वे 5 अहम बयान, जिन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया

रिपोर्टर: क्या आपको शिमोगा के बारे में चिन्ता नहीं है?
येदियुरप्पा: शिमोगा में हम 5-6 सीटें जीतेंगे. शिकारीपुरा में मैं 50000 से भी ज़्यादा वोटों से जीतने वाला हूं

रिपोर्टर: क्या आप बादामी में कुछ बदल पाएंगे?
येदियुरप्पा: आज वहां मेरी और अमित शाह की रैली है, श्रीरामलु वो सीट जीतने वाले हैं और सिद्धारमैया बादामी और चामुन्डेश्‍वरी सीट हारने वाले हैं.

VIDEO: येदियुरप्पा बोले, 17 को लूंगा CM पद की शपथ, पीएम को भी दिया न्‍योता


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BS Yeddyurappa, Chief Minister, Oath, Karnataka Assembly Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com