विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2017

सुसाइड नोट छोड़ जीटीबी अस्पताल के सातवें फ्लोर से कूदा युवक, मौत

दिल्ली में 20-वर्षीय एक युवक ने जीटीबी अस्पताल की सबसे ऊपरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.

Also Read in
सुसाइड नोट छोड़ जीटीबी अस्पताल के सातवें फ्लोर से कूदा युवक, मौत
(प्रतीकात्मक फोटो)
  • युवक ने जीटीबी अस्पताल की सबसे ऊपरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की
  • पुलिस को मिले सुसाइड नोट में किसी बीमारी का जिक्र
  • युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी
नई दिल्ली: दिल्ली में एक 20 वर्षीय युवक ने जीटीबी अस्पताल की सबसे ऊपरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अपने कथित सुसाइड नोट में युवक ने यह उल्लेख किया था कि उसके सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा है. पुलिस इस घटना की जानकारी सोमवार शाम करीब सात बजे मिली.

यह भी पढ़ें: यूपी के अलीगढ़ में 9 दिन में गायब हो गईं दो स्कूली छात्राएं, पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं

जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि युवक अस्पताल के स्त्रीरोग एवं बाल देखभाल विभाग के सातवें तल से कूदा था. पुलिस को जमीन पर एक बैग बरामद हुआ, जिसमें सुसाइड नोट था. इस सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि उसे कोई बीमारी है, जिसके चलते उसे सिर में भयंकर दर्द का अनुभव होता है.

VIDEO: आवास जमीन पर अवैध कब्जा हटाने पर लोगों का हंगामा और आगजनी
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में युवक अपने कंधे पर बैग लटकाये वहां चहलकदमी करता नजर आ रहा है. बहरहाल, युवक की अब तक पहचान नहीं हो पायी है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com