विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2018

दिल्ली के 'लाल दुर्ग' में लालटेन की एंट्री, JNU का छात्रसंघ चुनाव लड़ेगी आरजेडी

लोकसभा चुनाव से पूर्व संगठन को मजबूत करने में जुटी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अब दिल्ली में दस्तक देने की तैयारी में है.

Also Read in
दिल्ली के 'लाल दुर्ग' में लालटेन की एंट्री, JNU का छात्रसंघ चुनाव लड़ेगी आरजेडी
आरजेडी इस बार जेएनयू का छात्रसंघ चुनाव लड़ रही है.
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव से पूर्व संगठन को मजबूत करने में जुटी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अब दिल्ली में दस्तक देने की तैयारी में है. पार्टी ने छात्रसंघ चुनावों से इसकी शुरुआत की है और 'लाल दुर्ग' यानी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में चुनाव लड़ने का फैसला किया है. छात्र राजद पहली बार जेएनयू के छात्रसंघ चुनाव में ताल ठोंक रही है. पार्टी की तरफ से जयंत जिज्ञासु अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) पद के उम्मीदवार हैं. आपको बता दें कि अभी तक जेएनयू के छात्रसंघ चुनावों में लेफ्ट पार्टियों का दबदबा रहा है. हालांकि पिछले चुनावों में एबीवीपी भी कुछ हद तक सफल रही है, लेकिन इस बार राजद की एंट्री से मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है. 

कन्हैया कुमार के खिलाफ बेगूसराय से क्या राकेश सिन्हा को उतारेगी BJP? ट्विटर पर चर्चा गरम

गौरतलब है कि छात्र राजद के उम्मीदवार जयंत जिज्ञासु लंबे समय तक छात्र नेता कन्हैया कुमार के साथ भी जुड़े थे, लेकिन पिछले दिनों उन्होंने कन्हैया कुमार और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के छात्र संगठन AISF से इस्तीफा दे दिया था. जयंत ने कन्हैया और पार्टी पर जातिवादी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि कन्हैया कुमार संगठन और पार्टी को कमजोर करने में लगे हैं. उनकी शिकायतों को पार्टी ने गंभीरता से नहीं लिया. आपको बता दें कि जेएनयू के छात्रसंघ चुनाव 14 सितंबर को होने हैं. पिछली बार लेफ्ट की कैंडीडेट गीता कुमारी ने एबीवीपी की निधी त्रिपाठी को हराते हुए बाजी मारी थी. 

बेगूसराय : कन्हैया भरोसे 'पूरब के लेनिनग्राद' में उतरेगी CPI? लेकिन राह इतनी भी नहीं आसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JNU, JNU Student Body Elections, JNU Elections, Jayant Jigyasu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com