विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2016

दिल्ली कुछ इलाकों में आज गरज के साथ होगी हल्की बारिश

दिल्ली कुछ इलाकों में आज गरज के साथ होगी हल्की बारिश
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह गर्म रही वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी है।

मौसम विज्ञान विभाग ने आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम अधिकारी ने बताया, आज का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। शाम तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में 54 प्रतिशत आद्रर्ता दर्ज की गई।

गुरुवार का का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41.1 डिग्री सेल्सियस और 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, दिल्ली में बारिश, बारिश, Rain, Rain In Delhi, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com