दिल्ली पुलिस के नए कांस्टेबलों को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने संबोधित किया
नई दिल्ली:
इनसान या समाज के व्यक्तित्व को निखारने के लिए शिक्षा का बड़ा योगदान होता है. अब यह ख़बर को पुलिस की छवि को निखारने की कवायद कहें या फिर बेराजगारी का दंश, कि दिल्ली पुलिस में शामिल हुए नए रंगरूटों में बड़ी संख्या में लोग निर्धारित योग्यता से कहीं ज्यादा योग्य हैं.
दिल्ली पुलिस में शामिल किए गए 964 नए कांस्टेबल में 25 मास्टर डिग्री धारक, 347 स्नातक और तीन बीएड डिग्रीधारक हैं. इन 964 कांस्टेबल में से 202 महिलाएं हैं. यह भारत की अनेकता में एकता को भी प्रदर्शित करते हैं क्योंकि 134 महिलाओं सहित कुल 433 कांस्टेबल पूर्वोत्तर राज्यों से हैं. एक कांस्टेबल के पास एलएलबी की डिग्री है जबकि 478 बारहवीं पास हैं.
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए न्यूयनतम योग्यता दसवीं पास है. इनके अलावा दमन दीव पुलिस के लिए 105 कांस्टेबल भी भर्ती किए गए. उन्होंने रंग-बिरंगी परेड निकाली, जिसमें केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने भाग लिया. अपने संबोधन में रिजिजू ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उन्हें महिलाओं की सुरक्षा जरूरतों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए.
निश्चित ही अधिक शिक्षित लोगों के पुलिस में आने से धुमिल हो चुकी पुलिक की छवि को फिर से चमकाने का मौका मिलेगा.
(इनपुट भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Police, New Constables, Minister Of State For Home Kiren Rijiju, Postgraduates