सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए SSC GD परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC ने असम राइफल्स के लिए होने वाली GD कांस्टेबल परीक्षा को फिलहाल टाल दिया है. ये एग्जाम पहले 23 फरवरी को होने वाला था, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है. ऐसे में तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के मन में यही सवाल घूम रहा है कि नई एग्जाम डेट कब आएगी और एडमिट कार्ड को लेकर अगला अपडेट क्या होगा. तो चलिए आपको बताते हैं एग्जाम से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट.
परीक्षा टलने के बाद क्या है ताजा अपडेट
SSC की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स GD कांस्टेबल परीक्षा अभी पोस्टपोन कर दी गई है. आयोग ने कहा है कि नई एग्जाम डेट जल्द जारी की जाएगी. फिलहाल कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. जैसे ही नई तारीख घोषित होगी, आगे की सारी प्रक्रिया उसी के हिसाब से शुरू कर दी जाएगी.
एग्जाम से पहले आएगी सिटी इंटीमेशन स्लिप
SSC के नियमों के मुताबिक एग्जाम से करीब एक हफ्ते पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होती है. इस स्लिप से स्टूडेंट्स को ये पता चल जाता है कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में पड़ा है. इससे ट्रैवल की प्लानिंग करना आसान हो जाता है, खासकर उन कैंडिडेट्स के लिए जिन्हें दूसरे शहर में एग्जाम देने जाना होता है.
कितनी हैं कुल वैकेंसी
इस भर्ती ड्राइव के जरिए कुल 25,487 पोस्ट भरी जाएंगी. इनमें BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP और असम राइफल्स जैसे फोर्स शामिल हैं. डिटेल्स के मुताबिक 616 पोस्ट BSF में, 14,595 पोस्ट CISF में, 5,490 पोस्ट CRPF में, 1,764 पोस्ट SSB में, 1,293 पोस्ट ITBP में, 1,706 पोस्ट असम राइफल्स में और 23 पोस्ट SSF में भरी जाएंगी.
एलिजिबिलिटी और जरूरी शर्तें
इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने वाला कैंडिडेट कम से कम 10वीं पास होना चाहिए. उसकी पढ़ाई 1 जनवरी 2026 तक पूरी हो जानी जरूरी है. यानी इस तारीख के बाद पास होने वाले स्टूडेंट्स इसमें अप्लाई नहीं कर सकेंगे. अगर ये शर्तें पूरी हैं तो कैंडिडेट आराम से एग्जाम दे सकता है.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टूडेंट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. सबसे पहले वेबसाइट खोलें और Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें. इसके बाद अपनी SSC रीजनल वेबसाइट चुनें. फिर SSC GD कॉन्सटेबल 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें. अब रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें. डिटेल्स सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा. इसे डाउनलोड करके साफ प्रिंट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं