विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2020

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार DU प्रोफेसर हनी बाबू के घर NIA की छापेमारी

54 वर्षीय हनी बाबू मुसालियरवीट्टिल थारियाल उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में रहते हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय के अंग्रेजी भाषा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं.

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार DU प्रोफेसर हनी बाबू के घर NIA की छापेमारी
हनी बाबू एल्गार परिषद हिंसा मामले में 4 अगस्त तक की एनआईए हिरासत में हैं.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज भीमा कोरेगांव एल्गार परिषद (Elgar Parishad) हिंसा मामले में गिरफ्तार दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हनी बाबू (Hany Babu) के फ्लैट पर छापेमारी की. हनी बाबू नोएडा के सेक्टर 78 में रहते हैं. आपको बता दें कि हनी बाबू एल्गार परिषद हिंसा मामले में 4 अगस्त तक की एनआईए हिरासत में हैं. हनी बाबू को एनआईए ने 28 जुलाई को गिरफ्तार किया था.

54 वर्षीय हनी बाबू मुसालियरवीट्टिल थारियाल उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में रहते हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय के अंग्रेजी भाषा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं. यह मामला 31 दिसंबर 2017 में पुणे के शनिवारवाडा में कबीर कला मंच द्वारा आयोजित एल्गार परिषद के कार्यक्रम में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने से जुड़ा है. आरोप है कि इसकी वजह से जातीय वैमनस्य बढ़ा और हिंसा हुई जिसके बाद पूरे महाराष्ट्र में हुए प्रदर्शन में जानमाल की क्षति हुई.

NIA को सौंपी गई भीमा-कोरेगांव हिंसा की जांच, महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने केंद्र सरकार के फैसले की निंदा की, कहा...

NIA अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गैर कानूनी गतिविधि (निषेध) कानून के तहत प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के वरिष्ठ नेताओं ने एल्गार परिषद के आयोजकों और मामले में गिरफ्तार आरोपियों से संपर्क किया था ताकि माओवाद/नक्सलवाद की विचारधारा का प्रसार किया जा सके. उल्लेखनीय है कि पुणे पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र और पूरक आरोप पत्र क्रमश: 15 नवंबर 2018 और 21 फरवरी 2019 को दाखिल किया था.

भीमा-कोरेगांव मामले की जांच को लेकर विपक्ष के निशाने पर केंद्र सरकार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhima Koregaon, Hany Babu, NIA, Bhima Koregaon Accused
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com