विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2017

सिंहासन पर बैठने या उस पर कब्‍जा करने का कभी भी आकांक्षी नहीं रहा : कुमार विश्वास

उन्होंने वॉलेंटियरों से कहा कि ऐसे में जब पार्टी अगले वर्ष होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी कर रही है, जब वे राजस्थान जाएं तो वे 'प्रभारी' नहीं बल्कि 'पर्यवेक्षक' हों.

सिंहासन पर बैठने या उस पर कब्‍जा करने का कभी भी आकांक्षी नहीं रहा : कुमार विश्वास
आम आदमी पार्टी (आप) नेता कुमार विश्वास
नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी (आप) नेता कुमार विश्वास ने रविवार को कहा कि वह कभी भी सिंहासन पर बैठने या उस पर कब्जा करने के आकांक्षी नहीं रहे हैं. विश्वास ने एक दिन पहले ही पार्टी में 'राजमहलीय राजनीति' पर निशाना साधा था. 'आप' के राजस्थान प्रभारी विश्वास ने 'आप' कार्यालय में करीब 600 कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली, बैठक में वह जमीन पर बैठे. उन्होंने राजस्थान में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बैठक में हिस्सा लेने वालों में से अधिकतर भ्रष्टाचार निरोधक अभियान का हिस्सा रहे हैं जिसके आधार पर पार्टी का निर्माण हुआ है. आप नेता ने संवाददाताओं से कहा, 'वॉलेंटियरों के बीच काफी उत्साह है और एक प्रयास किया जा रहा है कि पार्टी में आखिरी कार्यकर्ता तक पहुंच बनायी जाए और टिकट बंटवारा प्रक्रिया में भी उनके विचार लिये जाएं.'

उन्होंने वॉलेंटियरों से कहा कि ऐसे में जब पार्टी अगले वर्ष होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी कर रही है, जब वे राजस्थान जाएं तो वे 'प्रभारी' नहीं बल्कि 'पर्यवेक्षक' हों.

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने जमीन पर बैठ कर बैठक क्यों की, विश्वास ने कहा, 'मैं हमेशा ही जमीन पर बैठा हूं. मैं कभी सिंहासन पर बैठने या उस पर कब्जा करने का आकांक्षी नहीं रहा हूं.' उन्होंने कहा, 'हम (आप) पांच-छह व्यक्तियों द्वारा रचे जाने वाले षड्यंत्रों एवं राजमहल राजनीति के लिए अस्तित्व में नहीं आये.'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aam Aadmi Party, AAP, Kumar Vishwas, Palace Politics, Rajasthan Assembly Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com