विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2019

दिल्ली: दंपति के झगड़े में बीच-बचाव करने पर युवक की चाकू घोंप कर हत्या 

पुलिस ने बताया कि संजय पांडे को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पांडे के सीने पर चाकू से कई वार किए गए थे.

दिल्ली: दंपति के झगड़े में बीच-बचाव करने पर युवक की चाकू घोंप कर हत्या 
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

दक्षिणी दिल्ली के जमरूदपुर इलाके में शनिवार तड़के पड़ोस में रह रहे दंपति के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे 20 वर्षीय एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई.पुलिस ने बताया कि मूल रूप से असम का रहने वाला आरोपी जितिन बोरा जो पास के इलाके में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करता है, वह मौके से फरार हो गया लेकिन बाद में उसे उसी इलाके में उसके दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने कहा, “पुलिस को शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सूचना मिली की एक व्यक्ति जमरूदपुर में बेहोश पड़ा है और उसके शरीर से खून बह रहा है.” 

गुजरात: पत्नी को लेने गए दलित युवक की ससुराल वालों ने धारदार हथियार से कर दी हत्या

पुलिस ने बताया कि संजय पांडे को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पांडे के सीने पर चाकू से कई वार किए गए थे. उन्होंने बताया कि मृतक इलाके की एक चाय की दुकान पर काम करता था. वह अपने रिश्तेदार अजित के साथ बोरा के बगल वाले घर में रहता था जहां बोरा अपने नौ साल के बेटे और पत्नी रुकमणि देवी के साथ रहता था. अजित के मुताबिक शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे किसी मुद्दे को लेकर बोरा और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया. जब पांडे ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की बोरा ने उसे चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. (इनपुट भाषा से)     

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Stabbed In South Delhi, Man Stabbed, Crime In Delhi, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com