विज्ञापन

ठग निकला लाल किले के पीछे कश्‍मीर नंबर की कार में बैठा शख्‍स, पुलिस पूछताछ किये कई खुलासे

दिल्ली के लाल किले के पास पुलवामा का रहने वाला शख्स गिरफ्तार, उसने खुद को एनआईए अधिकारी बताया और फर्जी आई कार्ड दिखाया. हालांकि, असल में वह एक ठग निकाला, जो कश्‍मीरी युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देता था.

ठग निकला लाल किले के पीछे कश्‍मीर नंबर की कार में बैठा शख्‍स, पुलिस पूछताछ किये कई खुलासे
  • दिल्ली के लाल किले के पास पुलवामा का रहने वाला शख्स मुदस्सिर जम्मू-कश्मीर नंबर की गाड़ी के साथ खड़ा था
  • मुदस्सिर ने खुद को एनआईए ऑफिसर बताया और फर्जी आई कार्ड भी पुलिस को दिखाया था
  • पिछले साल नवंबर में लाल किले के सामने हुए धमाके में कई लोगों की मौत हुई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

दिल्ली के लाल किले के पास से कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला शख्स गिरफ्तार किया गया है. ये शख्‍स लाल किले के पास जम्मू-कश्मीर नंबर की गाड़ी के साथ खड़ा था. पुलिस ने जब शक होने पर इस शख्‍स को हिरासत में लिया, तो इसने खुद को एनआईए (NIA) का ऑफिसर बताया. फर्जी आई कार्ड भी इस शख्‍स ने दिखाया. बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने में लाल किले के सामने एक कार में धमाका हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी. 

पुलिस को जब मामला संदिग्‍ध दिखा, तो कार में बैठे शख्‍स से कड़ाई से पूछताछ की गई. इसके बाद उसने एक के बाद एक खुलासे करने शुरू कर दिये. इस शख्‍स का असली नाम मुदस्सिर है. मुदस्सिर, कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है. पूछताछ में मुदस्सिर ने खुलासा किया कि वह कश्मीरी नौजवानों को जॉब के नाम पर ठगने का काम करता है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दिल्ली के कोतवाली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com