प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने चलती मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम पांच बजकर 25 मिनट पर जनकपुरी पूर्व मेट्रो स्टेशन पर हुई. नोएडा जाने वाली मेट्रो ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही थी.
खुदकुशी करने वाले शख्स की पहचान कंवलजीत एस के रूप में हुई है. अधिकारियों के अनुसार कंवलजीत ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. वह पुरी तरह घायल हो गया और सीआईएसएफ के जवान तुरंत उन्हें समीप के एक अस्पताल में ले गये. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है. उसके मुताबिक उन्होंने लंबे समय से बीमार होने के चलते यह अतिवादी कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Metro, Man Committs Suicide