Mahila Samman yojana: दिल्ली की सत्ता में 27 साल वापसी करने के बाद भाजपा अपने चुनावी घोषणाओं को लागू करने में जुटी है. शपथ ग्रहण के दिन ही कैबिनेट की पहली बैठक में दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की घोषणा की गई थी. साथ ही कैग की रिपोर्ट भी सदन में पेश करने का ऐलान किया गया. साथ ही उसी दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट के साथ यमुना आरती करने वसुदेव घाट पहुंची. दिल्ली विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भाजपा ने यमुना की सफाई, आयुष्मान भारत योजना को लागू करने सहित कई घोषणाएं की थी. साथ ही भाजपा ने एक और बड़ी घोषणा थी- दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की. अब दिल्ली सरकार इस योजना को पूरा करने की तैयारी में जुटी है.
महिला दिवस के मौके पर महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत
दिल्ली की भाजपा सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह प्रदान करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आठ मार्च से शुरू करेगी. पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को यह जानकारी दी. 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में दिल्ली सरकार महिला सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू करने वाली है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
8 मार्च से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, डेढ़ महीने में पूरी होगी प्रक्रिया
रविवार को भाजपा सांसद और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘हम दिल्ली में गरीब महिलाओं को 2,500 रुपये देने की अपनी घोषणा के क्रियान्वयन के लिए पंजीकरण आठ मार्च से शुरू कर रहे हैं. फिर लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी. आर्थिक रूप से कमजोर हर महिला को 2,500 रुपये देने संबंधी प्रक्रिया डेढ़ महीने में पूरी कर ली जाएगी.'' उन्होंने महिलाओं से योजना के लिए पंजीकरण कराने की अपील की.
दिल्ली की किन महिलाओं को मिलेंगे ढाई हजार
- सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा.
- वे महिलाएं जो इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करती हैं उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा.
- जो महिलाएं पेंशन का लाभ ले रही हैं उनको भी इस स्कीम का लाभ नहीं दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं