विज्ञापन

LPG Cylinder Prices : मिडिल ईस्ट संकट के बीच देशभर में 60 रुपये बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

सूत्रों के हवाले से ANI ने बताया कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है.

LPG Cylinder Prices : मिडिल ईस्ट संकट के बीच देशभर में 60 रुपये बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
  • दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि की गई है.
  • नई कीमत के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है.
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमत में यह बदलाव 7 मार्च, 2026 से प्रभावी होगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

घरेलू एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर के दाम आज से बढ़ गए हैं. लोगों की रसोई के बजट पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा. दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर के दाम 853 रुपये से बढ़कर अब 913 रुपये हो गए हैं. गैस की कीमतों में हुई यह वृद्धि 1 मार्च, 2026 से प्रभावी हो गई हैं. देश के अलग-अलग राज्‍यों में भी लगभग इतनी ही बढ़ोतरी रसोई गैस के सिलेंडर में हुई है.

क्‍यों कच्‍चे-तेल में उथल-पुथल?

वहीं, ईरान-इजरायल युद्ध का दायरा हर बीतते दिन के साथ और बढ़ता जा रहा है. मीडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर भारत सरकार भी नजर बनाए हुए है. सरकारी से जुड़े सूत्रों के अनुसार सरकार ने मौजूदा हालात की गंभीरता को देखते हुए देश के सभी LPG रिफाइनरी को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दे दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कच्‍चे तेज के दाम बढ़ सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सरकारी सूत्रों ने कहा कि आज हमारे पास होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे ईंधन की तुलना में कहीं अधिक ऊर्जा स्रोत उपलब्ध हैं. कच्चे तेल, तेल उत्पादों और एलपीजी के मामले में हमारी स्थिति बहुत अच्छी है. मौजूदा भंडार के आधार पर हम अच्छी स्थिति में हैं.

बता दें कि युद्ध के बाद ईरान द्वारा सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही रोकने के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति में बाधा आई है. इसकी वजह से दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. सरकारी सूत्रों का कहना है कि ईरान के घटनाक्रम पर सरकार लगातार नज़र बनाए हुए है. 

ये भी पढ़ें : ईरान युद्ध के बीच क्या देश में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? सरकार से आई राहत की खबर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com