विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2017

प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव की 'आप' में वापसी की हो रही है बात : कुमार विश्वास

हालांकि कुमार विश्वास की इस टिप्पणी का दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक नजदीकी नेता ने खंडन किया है.

प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव की 'आप' में वापसी की हो रही है बात : कुमार विश्वास
कुमार विश्वास की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने रविवार को कहा कि पार्टी प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव सहित उन लोगों से बात कर रही है, जिन्होंने संगठन छोड़ दिया था. यह बातचीत इसलिए की जा रही है, ताकि पार्टी में उनकी वापसी हो सके. हालांकि कुमार विश्वास की इस विवादास्पद टिप्पणी का दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक नजदीकी नेता ने खंडन किया है. कुमार विश्वास ने आप कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद कहा, 'यदि वह कोई राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हुआ है और यहां वापस आना चाहता है...यदि किसी ने एक राजनीतिक पार्टी बना ली है और उसका विलय हमारी पार्टी के साथ करना चाहता है...यदि कोई हमसे नाखुश होकर सामाजिक कार्य करने के लिए चला गया था...सूची लंबी है. सुभाष वारे से अंजलि दमानिया, मयंक गांधी, धर्मवीर गांधी से प्रशांत जी और योगेंद्र जी.'
यह भी पढ़ें : कुमार विश्वास बोले, 'आप' को आगे बढ़ने के लिए ढूंढना होगा सही रास्ता

उन्होंने कहा, '(ऐसे लोगों की) सूची को समन्वित कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं द्वारा उनसे बातचीत की जा रही है. हमने जो गलतियां कीं उसके लिए हम माफ करने के लिए कहेंगे.'

VIDEO : आप में 'विश्वास' का संकट
हालांकि स्वराज इंडिया के मुख्य प्रवक्ता अनुपम ने कहा, 'अन्य को वापस आने की अपील करने की बजाय, उन्हें (केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को) सही रास्ते पर आना चाहिए.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishwas, Prashant Bhushan, Yogendra Yadav, AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com