विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2018

मीडिया कर्मियों से मारपीट और छेड़छाड़ को लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पत्रकारों का हल्ला बोल

विभिन्न मीडिया संगठनों से सम्बद्ध पत्रकारों के एक समूह ने आज यहां दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ के आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

मीडिया कर्मियों से मारपीट और छेड़छाड़ को लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पत्रकारों का हल्ला बोल
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन
  • मीडिया कर्मियों से मारपीट और छेड़छाड़ को लेकर पत्रकारों का प्रदर्शन
  • दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पत्रकारों ने किया विरोध प्रदर्शन
  • शुक्रवार को दो पत्रकारों ने अलग-अलग शिकायतें की थीं
नई दिल्ली: विभिन्न मीडिया संगठनों से सम्बद्ध पत्रकारों के एक समूह ने आज यहां दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ के आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. कल दो पत्रकारों ने अलग-अलग शिकायतें की थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि जेएनयू छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा आयोजित किए गए विरोध प्रदर्शन मार्च के दौरान उनमें से एक के साथ छेड़छाड़ की गयी, जबकि दूसरे को पीटा गया. 

यह भी पढ़ें: JNU छात्रों और पुलिस में झड़प, वाटर कैनन का इस्तेमाल, मार्च को INA के पास रोका

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कल लक्ष्मी बाई नगर में संजय झील के पास उनपर लाठी चार्ज किया और पानी की बौछार की. प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, इंडियन वीमेंस प्रेस कॉर्प्स, प्रेस एसोसियेशन और फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स इन इंडिया द्वारा जारी किए एक संयुक्त बयान में दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गयी है. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस आयुक्त से अपनी शिकायतें सुनने की भी मांग की. 

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हुए JNU के प्रोफेसर अतुल जौहरी, मिली जमानत

प्रदर्शन कर रही एक पत्रकार ने कहा, ‘‘ कल जो कुछहु आ वह ना केवल स्तब्ध करने वाला है, बल्कि डरावना भी है. यह शहर में कानून- व्यवस्था लागू करने वाले पुलिस बल में अनुशासन की कमी को दिखाता है. यह खासकर महिला संवाददाताओं के लिए बदतर है.’’

VIDEO: जेएनयू छात्रों पर लाठीचार्ज
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Journalists Protest, Delhi Police Headquarters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com