विज्ञापन

ईरान युद्ध ने दिल्ली के होटल वालों को किया परेशान, दो-तीन दिन बाद क्या होगा हाल?

दिल्ली-एनसीआर में करीब पांच लाख कमर्शियल गैस के कनेक्शन हैं. इसमें से अकेले दिल्ली में 3 लाख से ज्यादा कमर्शियल गैस कनेक्शन हैं. एलपीजी गैस डीलर एसोसिएशन ने भी माना है कि सोमवार से कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति में कमी देखने को मिली है. 

ईरान युद्ध ने दिल्ली के होटल वालों को किया परेशान, दो-तीन दिन बाद क्या होगा हाल?
  • ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में तेल और गैस रिफाइनरियों पर लगातार हमले हो रहे हैं.
  • सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली-NCR में घरेलू गैस की कमी नहीं है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर आपूर्ति में दिक्‍कत आई है.
  • दिल्ली-NCR होटल एसोसिएशन ने कहा कि अगर 2-3 दिन तक ऐसे ही हालात रहते हैं तो होटल व्यवसाय पर असर पड़ेगा. 
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग का असर अब दुनिया पर देखने को मिलने लगा है. मिडिल ईस्‍ट में लगातार तेल और गैस रिफाइनरियों को निशाना बनाया जा रहा है. भारत अपनी घरेलू जरूरतों के लिए तेल और गैस की बड़ी आपूर्ति को लेकर मिडिल ईस्‍ट के कई देशों पर निर्भर है. यही कारण है कि मिडिल ईस्‍ट में छिड़े युद्ध ने भारत की चिंता को भी बढ़ा दिया है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में घरेलू गैस की किल्‍लत नहीं है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर मिलने में दिक्‍कत आ रही है. यही कारण है, जिसने होटल व्‍यवसायियों को परेशान कर दिया है. 

दिल्ली-एनसीआर में करीब पांच लाख कमर्शियल गैस के कनेक्शन हैं. इसमें से अकेले दिल्ली में 3 लाख से ज्यादा कमर्शियल गैस कनेक्शन हैं. एलपीजी गैस डीलर एसोसिएशन ने भी माना है कि सोमवार से कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति में कमी देखने को मिली है. 

ये भी पढ़ें: मुंबई में गैस संकट! इन फेमस रेस्तरां से दाल मखनी और रवा डोसा जैसे लजीज फूड क्यों गायब?

होटल व्‍यवसाय पर असर पड़ेगा!

कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति में आई कमी ने होटल व्‍यसायियों को चिंतित कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर होटल एसोसिएशन ने आपूर्ति में कमी को लेकर चिंता जताई है. 

दिल्ली-एनसीआर होटल एसोसिएशन ने कहा है कि अगर दो से तीन दिन तक इसी तरह के हालात रहते हैं तो होटल व्यवसाय पर असर पड़ेगा. 

बुकिंग अंतराल 21 से बढ़ाकर 25 दिन 

उधर, सरकार ने जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए एलपीजी बुकिंग का अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है. साथ ही कमर्शियल कनेक्शनों की तुलना में घरेलू LPG को प्राथमिकता देने का आदेश दिया गया है.
    
ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां लोग पहले 55 दिन में सिलेंडर बुक करते थे, लेकिन अब 15 दिन में ही लोग बुकिंग करने लगे हैं. 

केंद्र ने ज्‍यादा प्रोडक्‍शन का दिया निर्देश 

उधर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने फ्यूल सप्लाई में मौजूदा जियोपॉलिटिकल रुकावटों और एलपीजी की सप्लाई में  रुकावटों को देखते हुए ऑयल रिफाइनरियों को ज्‍यादा एलपीजी प्रोडक्शन करने और इस एक्स्ट्रा प्रोडक्शन का इस्तेमाल घरेलू एलपीजी इस्तेमाल के लिए करने के ऑर्डर दिए हैं. 

इम्पोर्टेड एलपीजी से नॉन-डोमेस्टिक सप्लाई को हॉस्पिटल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन जैसे जरूरी नॉन-डोमेस्टिक सेक्टर में प्राथमिकता दी जा रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com