विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2021

दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविर में आग, 50 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक

दक्षिणपूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के निकट रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में आग लग जाने से 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं.

दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविर में आग, 50 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक
देर रात करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया
नई दिल्ली:

दक्षिणपूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के निकट रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में आग लग जाने से 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई और दमकल विभाग को इसकी सूचना रात करीब 11 बजकर 55 मिनट पर मिली. 

अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, उन्होंने बताया कि कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास मदनपुर खादर में घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं और देर रात करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया. पुलिस ने बताया कि रोहिंग्या शिविर में आग लगने की पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) को फोन के जरिए जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस मदनपुर खादर के कंचन कुंज में घटनास्थल पर पहुंची। बाद में, आग को काबू में कर लिया गया. 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने कहा, ‘‘56 झोंपड़ियां जलकर खाक हो गईं, जिनमें करीब 270 रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे थे। अभी यह पता नहीं लग पाया है कि आग क्यों लगी और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire In Delhi, Delhi Fire, Rohingya Refugee Camp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com