दिल्ली के नांगलोई नजफगढ़ रोड पर तेज रफ्तार डीटीसी बस ने सड़क पर चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा सवार और स्कूटी सवार सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने बस में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया.