विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2019

दिल्ली के मंत्री दिहाड़ी मजदूर की बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में दाखिला सुनिश्चित करने वाली 19 साल की लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे.

दिल्ली के मंत्री दिहाड़ी मजदूर की बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे
राजेंद्र पाल गौतम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी जानकारी
नई दिल्ली:

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में दाखिला सुनिश्चित करने वाली 19 साल की लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे. यह लड़की दिहाड़ी मजदूर की बेटी है और उसने नीट की परीक्षा पास की है. दिल्ली सरकार की 'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना' के तहत निशुल्क कोचिंग पाकर कॉलेज में दाखिला सुनिश्चित करने वाली शशि पहली महिला हैं. गौतम ने कहा, 'मुझे इतना अच्छा कभी नहीं लगा. मेरे दो बेटे हैं. अब मेरी एक बेटी भी है. मैं शशि की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाऊंगा.' 

कमलनाथ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 1984 के सिख विरोधी दंगे की फाइल खोलने की गृह मंत्रालय की हरी झंडी

उन्होंने कहा, 'शशि जैसे विद्यार्थियों ने मुश्किल परीक्षा पास की और प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में दाखिला सुनिश्चित किया. निश्चित तौर पर वे अपनी जिदंगी में काफी कुछ हासिल करेंगे. पैसों की कमी उनकी शिक्षा की राह में रोड़ा नहीं बननी चाहिए.' शशि के पिता 47 वर्षीय अखिलेश कुमार गौड़ ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. वह दीवार पर प्लास्टर से 400 रुपये रोज़ कमाते हैं. उनकी मां कभी भी स्कूल नहीं गईं. 

रॉबर्ट वाड्रा ने अदालत से मांगी स्पेन और अन्य यूरोपीय देश जाने की इजाजत

रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि दिल्ली में रहने वाले एक शख्स ने आईआईटी-दिल्ली में सीट सुनिश्चित करने वाले विजय कुमार की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है। कुमार ने भी निशुल्क कोचिंग योजना का लाभ उठाया था. 

Video: दिल्‍ली के सीएम का बेटा भी अब IIT में, दर्जी का बेटा होगा सहपाठी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajendra Pal Gautam, Delhi's Minister Rajendra Pal Gautam, Delhi News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com